मा इंटी बंगाराम (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

शादी के बाद सामंथा रुथ प्रभु की धमाकेदार वापसी, ‘मा इंटी बंगाराम’ फिल्म इस दिन होगी रिलीज

Samantha Ruth Prabhu New Movie: शादी के बाद सामंथा रुथ प्रभु ने काम पर जोरदार वापसी की है। उनकी नई फिल्म ‘मा इंटी बंगाराम’ का नया पोस्टर सामने आया है। जिसमें रिलीज डेट का खुलासा हुआ है।

स्नेहा मौर्या

Maa Inti Bangaram Movie Release Date: साउथ सिनेमा की मशहूर अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु ने इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में शादी के बाद उन्होंने कुछ समय अपने पति राज निदिमोरु के साथ बिताया, लेकिन अब एक्ट्रेस ने काम पर दमदार कमबैक कर लिया है। सामंथा की शादी के बाद पहली फिल्म रिलीज के लिए तैयार है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

कब रिलीज होगी ‘मा इंटी बंगाराम’?

सामंथा ने अपनी अपकमिंग तेलुगु फिल्म ‘मा इंटी बंगाराम’ का नया पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज डेट का ऐलान किया। दरअसल, यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पोस्टर में सामंथा का साइड प्रोफाइल नजर आता है, जहां वह दीवार के पीछे से झांकती दिखाई दे रही हैं। उनके एक्सप्रेशन में सस्पेंस और दमदार अंदाज साफ झलक रहा है। पोस्टर पर लिखा है कि  “इस गर्मी में थिएटर में मिलते हैं।” इस एक लाइन ने ही फैंस की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है।

टीजर में दिखा एक्शन और इमोशन का संगम

फिल्म का निर्देशन नंदिनी रेड्डी  ने किया है, जबकि इसके निर्माता खुद राज निदिमोरु हैं। कुछ समय पहले रिलीज हुए टीजर में सामंथा का बिल्कुल अलग अवतार देखने को मिला था। टीजर में वह साड़ी पहनकर जबरदस्त एक्शन करती नजर आईं, जिसने दर्शकों को चौंका दिया। साथ ही उन्हें एक केयरिंग फैमिली मेंबर के रूप में भी दिखाया गया, जिससे फिल्म में इमोशन और ड्रामा का तड़का भी साफ नजर आता है।

फैंस में फिल्म को लेकर बढ़ा उत्साह

जैसे ही सामंथा रुथ प्रभु ने पोस्टर और रिलीज डेट शेयर की, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कई फैंस ने लिखा कि वे इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इसे साल 2026 की सबसे बड़ी खुशखबरी बताया। आपको बता दें कि शादी के बाद सामंथा की यह पहली रिलीज होने जा रही है, इसलिए फैंस की उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। एक्शन, इमोशन और फैमिली ड्रामा से भरपूर ‘मा इंटी बंगाराम’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त बज बना हुआ है। अब सभी की नजरें 15 मई 2026 पर टिकी हैं, जब सामंथा एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखेरेंगी।

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर कूच से दिल्ली बेहाल! 3,000 हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; जनजीवन प्रभावित

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें

तुषार गांधी की रिहाई की मांग तेज, DN नगर थाने के बाहर जोरदार धरना, आदित्य ठाकरे और संजय राउत ने संभाला मोर्चा