सामंथा रुथ प्रभु (सौ. सोशल मीडिया ) 
मनोरंजन

Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड

Samantha Ruth Prabhu Maa Inti Bangaaram: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में सामंथा रुथ प्रभु की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मां इंति बंगारम ने इतिहास रच दिया है। फिल्म ने 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

अपूर्वा नायक

Samantha Ruth Prabhu Maa Inti Bangaaram Breaks Record: साउथ इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु ने अपने करियर में एक नया माइलस्टोन पार कर लिया है। हाल ही में सामंथा की फिल्म मां इंति बंगारम ने बॉक्स ऑफिस पर 13 दिनों का शानदार सफर तय कर लिया है।

सामंथा की फिल्म मां इंति बंगारम ने रिलीज के 13वें दिन पर वो कारनामा कर दिखाया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। फिल्म की इस सक्सेस ने पिछले 17 सालों पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

सामंथा प्रभु की इस फिल्म मां इंति बंगारम ने पिछले 17 सालों का रिकॉर्ड तोड़ घरेलू मार्केट से लेकर ओवरसीज तक सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए है। दरअसल हाल ही में रिलीज हुई ये फिल्म इतिहास रचकर तेलुगु इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फीमेल लेड फिल्म बन गई है।

मां इंति बंगारम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

19 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 13वें दिन में इतिहास रच दिया है। ये फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फीमेल लेड फिल्म साबित हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सामंथा की इस फिल्म ने 13वें दिन पर 1.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

दिन / अवधि भारत नेट कलेक्शन (₹ करोड़)
Week 1 33.70
Day 8 4.35
Day 9 4.90
Day 10 5.30
Day 11 1.60
Day 12 1.65
Day 13 1.30
भारत में कुल नेट कलेक्शन 52.80
भारत में ग्रॉस कलेक्शन 61.12
वर्ल्डवाइड कलेक्शन 85.27

अनुष्का शेट्टी को पछाड़ आगे निकली सामंथा

अगर फीमेल-ओरिएंटेड फिल्मों की बात की जाए, तो साल 2009 में अनुष्का शेट्टी की फिल्म अरुंधति ने एक बेंचमार्क सेट कर दिया था। उस दौर में बड़े बड़े एक्टर्स के बीच में अनुष्का की इस फिल्म ने अपना लोहा मनवाया था। लेकिन अब साल बाद सामंथा की इस फिल्म ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर दिखायी है।

सामंथा के प्रोडक्शन हाउस ने जाहिर की खुशी

सामंथा प्रभु के प्रोडक्शन हाउस ट्रैलाला मूविंग पिक्चर्स ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए प्रोडक्शन हाउस ने लिखा है कि मां इंति बंगारम ने सुनहरे अक्षरों में इतिहास लिख दिया है। 'मां इंति बंगारम' तेलुगु सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फीमेल-लेड फिल्म बन गई है।

Kal Ka Mausam: 110 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा तूफान अक्वान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

केट मिडलटन ने मुंबई के मैटरनिटी अस्पताल का किया दौरा, प्रिंस विलियम के बिना पहुंचीं प्रिंसेस ऑफ वेल्स

पहले 2020, फिर 2035, अब 2047...इसके बाद 3000 आएगा! विकसित भारत के लक्ष्य पर राहुल का तंज

लतीफ भट को ढेर किए जाने पर गृह मंत्री अमित शाह ने की सुरक्षा बलों की तारीफ, कहा-ऑपरेशन में बेहतरीन तालमेल दिखा

QUAD समिट में पीएम मोदी ने जमीन से उठाया तिरंगे वाला मार्कर, ट्रंप बोले- सेव इट; VIDEO वायरल