बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान साड़ी पहने नजर आए।
चित्रांगदा सिंह ने सलमान से साड़ी पहनने की फरमाइश की थी।
एक्ट्रेस ने कटरीना कैफ के पुराने एपिसोड का जिक्र कर सलमान को छेड़ा।
Salman Khan Bigg Boss 20 Saree Look: टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में वीकेंड का वार हमेशा की तरह इस बार भी खास होने वाला है। शो के होस्ट सलमान खान कभी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हैं, तो कभी अपने मजाकिया अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। लेकिन इस बार सलमान कुछ ऐसा करते नजर आएंगे, जिसे देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
सलमान खान ने बिग बॉस के मंच पर साड़ी पहनी और अपनी को-स्टार चित्रांगदा सिंह की फरमाइश पूरी की। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रअसल, सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर चर्चा में हैं। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका निभा रही हैं। ऐसे में 29 नवंबर के वीकेंड का वार एपिसोड में चित्रांगदा अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचीं।
मेकर्स ने एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो जारी किया है। इसमें चित्रांगदा सिंह सलमान खान से साड़ी पहनने की फरमाइश करती नजर आती हैं। वह कटरीना कैफ का जिक्र करते हुए कहती हैं कि पहले सलमान ने उनके साथ एक एपिसोड में साड़ी बांधी थी, लेकिन वह सही तरीके से नहीं थी। अब इतने सालों में शायद उनके साड़ी पहनने के तरीके में थोड़ा सुधार आया होगा।
चित्रांगदा की बात सुनकर सलमान खान जोर-जोर से हंसने लगते हैं। इसके बाद वह स्टेज पर साड़ी पहनते नजर आते हैं। हालांकि, सलमान का साड़ी पहनने का अंदाज देखकर चित्रांगदा अपनी हंसी नहीं रोक पातीं। इसके बाद सलमान भी चित्रांगदा के सामने एक शर्त रख देते हैं। वह कहते हैं कि अगर वह साड़ी पहन सकते हैं, तो चित्रांगदा को भी उनकी फिल्म 'मातृभूमि' की तरह मूंछ लगानी होगी। सलमान की इस फरमाइश को चित्रांगदा भी पूरा करती हैं और मूंछ लगाकर सामने आती हैं।
इसके बाद सलमान खान और चित्रांगदा सिंह फिल्म 'मातृभूमि' के अपने-अपने किरदारों को बदलते हुए नजर आते हैं। दोनों एक-दूसरे के डायलॉग बोलकर दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। उनका यह मजेदार अंदाज प्रोमो में देखने को मिल रहा है। अब फैंस को वीकेंड का वार के इस खास एपिसोड का इंतजार है। सलमान और चित्रांगदा की मस्ती के साथ फिल्म 'मातृभूमि' का प्रमोशन भी दर्शकों के लिए खास होने वाला है।