सलमान खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

कड़ी सुरक्षा के घेरे में नन्हे फैन से मिले सलमान खान, नन्हे बच्चे को पास बुलाकर किया किस, वीडियो वायरल

Salman Khan Viral Video: टाइट सिक्योरिटी के बीच नन्हे फैन से मिलने और प्यार जताने का सलमान खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे दर्शकों के बीच खूब चर्चा का विषय बन गया है।

यति सिंह

Highlights

  • कड़ी सुरक्षा के बीच नन्हे प्रशंसक से मिले सलमान खान।

  • बच्चे को पास बुलाकर प्यार जताते नजर आए सलमान खान।

  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सलमान खान का इमोशनल वीडियो।

  • 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी सलमान की फिल्म 'मातृभूमि'।

Salman Khan Meet Little Fan: एक्टर सलमान खान को फैंस की भीड़ हर जगह दिखाई देती है और उनकी एक झलक पाने के लिए लोग घंटों इंतजार करने को तैयार रहते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा सीन सामने आया है, जिसने देखने वालों का ध्यान खींच लिया।

कड़ी सुरक्षा इंतजाम के बीच एक्टर एक छोटे बच्चे से मिलते नजर आए। इस सहज मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं।

सिक्योरिटी के घेरे के बीच नन्हे फैन से मुलाकात

वायरल वीडियो में सलमान खान काले रंग की शर्ट और पैंट में दिखाई दे रहे हैं। उनके चारों ओर सिक्योरिटी का बड़ा दल तैनात है और सुरक्षा के सख्त पहरे नजर आते हैं। इसी दौरान एक्टर हाथ के इशारे से किसी को पास बुलाते हैं और दूसरी ओर से एक छोटा बच्चा उनकी तरफ बढ़ता है। बच्चे को पास आता देख वहां मौजूद लोगों की निगाहें उसी ओर टिक जाती हैं। इसके बाद सलमान उससे बातचीत करते हैं और प्यार जताते हुए उसे किस करते हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिया रिएक्शन

यह छोटा सा सीन सामने आते ही दर्शकों के बीच चर्चा का मुद्दा बन गया। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने बच्चों के प्रति उनके प्यार का जिक्र किया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह एक्टर हर बार लोगों का दिल जीत लेता है। वहीं एक टिप्पणी में यह भी कहा गया कि वह बहुत अच्छे पिता साबित होते। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने लाल दिल वाली इमोजी भेजकर अपनी पसंद जताई।

सलमान खान के आने वाले प्रोजेक्ट

काम की बात करें तो वह इन दिनों सलमान खान रियलिटी बिग बॉस 20 का वीकेंड का वार होस्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही उनकी फिल्म मातृभूमि आने वाली 4 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है, जिसका बॉक्स ऑफिस पर ईठा के साथ मुकाबला होगा। आगे मार्च 2027 में भी उनकी एक अन्य फिल्म आने वाली है।

भारत में 50 साल बाद हो रहा परिसीमन; जानें अब तक कितनी बार हुआ डिलिमिटेशन, कब-कब बढ़ीं लोकसभा की सीटें

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

संसद विशेष सत्र 30 नवंबर: परिसीमन विधेयक पर क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

परिसीमन विधेयक पर विपक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस, खरगे ने डिलिमिटेशन को लोकतंत्र पर बड़ा खतरा बताया

पहले किया था इनकार, अब एयरलाइन सेक्टर में एंट्री की तैयारी, अडाणी ग्रुप ने सरकार से मांगी बड़ी मंजूरी