‘टू मच विद काजोल और ट्विंकल’ का ट्रेलर लॉन्च, शो में सलमान खान और आमिर खान भी होंगे गेस्ट 
मनोरंजन

Two Much Trailer: सलमान खान ने खुद खोली अपनी पोल, बोले- अब तक 3 ही एक्सप्रेशन पर चल रहा हूं

Salman Khan: काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो टू मच विद काजोल और ट्विंकल का ट्रेलर जारी हो गया है। जहां सलमान खान खुद की ही पोल खोलते हुए नजर आए हैं। उनके बयान पर चर्चा हो रही है।

अनिल सिंह

StartFragment

Salman Khan Revealed His Top Secret: काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो में गेस्ट के तौर पर ट्रेलर में कई सितारे नजर आ रहे हैं, लेकिन सबसे दिलचस्प बात सलमान खान की रही, जिन्होंने अपनी ही पोल खोल दी और बताया कि वह अब तक तीन एक्सप्रेशन पर ही इंडस्ट्री में टिके हुए हैं, जिसके बाद एक तरफ उनके इस बयान को मजाकिया बयान बताया जा रहा है, तो दूसरी तरफ अब इस पर सवाल भी उठने लगे हैं। 

अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना और काजोल दोनों मिलकर नया शो होस्ट कर रही हैं। इस टॉक शो का नाम है 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल'। आज इसका ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया। इसके ट्रेलर को देखकर आपको करण जौहर के शो कॉफी विद करण की याद आ जाएगी।

कैसा है ये शो 

'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' में बॉलीवुड स्टार्स की दुनिया और उनकी फिल्मों की बातें होंगी। यहां वो फिल्म और अपने जीवन से जुड़ी कुछ मजेदार घटनाओं के बारे में बताते दिखाई देंगे। इसका ट्रेलर शेयर करते हुए मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "कोई स्क्रिप्ट नहीं, कोई फिल्टर नहीं, वे बस बहुत मजे कर रहे हैं। नया टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' 25 सितंबर से प्राइम वीडियो पर देखें।"

काजोल और ट्विंकल खन्ना का एक अलग ही अंदाज

इसके ट्रेलर में काजोल और ट्विंकल खन्ना का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। दोनों अपने गेस्ट से मजेदार सवाल पूछती दिख रही हैं, जैसे कि सलमान खान से पूछा जाता है, "आप शो का प्रचार कैसे करेंगे?" तो सलमान खान 'ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार' कविता गाने लगते हैं।

अब तक तीन ही एक्सप्रेशन पर चल रहा हूं

ट्रेलर में आमिर खान भी दिखाई दिए हैं। आमिर और सलमान खान साथ में गेस्ट बनकर यहां आए और कुछ मजेदार गेम्स खेलते दिखाई दिए। इसके ट्रेलर में सलमान और आमिर की भाई वाली केमिस्ट्री दिखाई दी और करण और जाह्नवी की मजेदार नोकझोंक दिखाई दी। ट्रेलर में गोविंदा और चंकी पांडे का कॉमिक अंदाज भी नजर आ रहा है। सलमान खान से जब उनके स्माइलिंग एक्प्रेशन पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब तक तीन ही एक्सप्रेशन पर चल रहा हूं। 

मसालेदार गॉसिप-लिंक-अप की बातें होंगी

इसका ट्रेलर दर्शकों को उनके पसंदीदा स्टार्स की दुनिया की एक झलक देता है। इसमें मस्ती, यादगार पल और मसालेदार गॉसिप-लिंक-अप की बातें होंगी। काजोल ने इस शो के लॉन्च के मौके पर कहा था कि यह शो उनके लिए दोस्तों से मिलने जैसा था, लेकिन दर्शकों के लिए यह अपने पसंदीदा सितारों को एक ऐसे तरीके से देखने का, उनको करीब से जानने का मौका होगा।

शो की गेस्ट लिस्ट

शो की गेस्ट लिस्ट में सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, वरुण धवन, करण जौहर, कृति सेनन, विक्की कौशल, गोविंदा, जाह्नवी कपूर और कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स शामिल हैं। इस शो का प्रीमियर 25 सितंबर को प्राइम वीडियो पर होगा। हर गुरुवार को इसका नया एपिसोड जारी किया जाएगा।

EndFragment

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?

राहुल गांधी पर बरसे राम कदम, कहा- चुनाव आयोग पर फर्जी सवाल उठाना बंद करें, पहले सबूत दें

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका