सलमान खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Salman Khan ने फिर जीता फैंस का दिल...पैपराजी की माफी पर बोले-'नो प्रॉब्लम', सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Salman Khan Paparazzi Video: सलमान खान फिल्म राजा शिवाजी की सक्सेस पार्टी में पहुंचे थे। वहां मौजूद सभी पैपराजी ने अभिनेता सलमान खान को घेर लिया और उनकी पर्सनल लाइफ में दखलअंदाजी के लिए माफी मांगी।

यति सिंह

Salman Khan Paparazzi Apology: बॉलीवुड के भाईजान उर्फ सलमान खान के गुस्से को कौन नहीं जानता। वैसे तो सलमान खान एक दरिया दिल इंसान है, जो लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसी स्थिति आ जाती है, जब उनकी पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया पर लाया जाता है, तो उनका गुस्सा देखने को मिलता है।

ऐसा ही कुछ हाल ही में हुआ जब सलमान खान सोशल मीडिया की लाइफ और रियल लाइफ में पैपराजी पर भड़क गए थे। सलमान ने सार्वजनिक तौर पर मौजूद सभी मीडियाकर्मियों को गुस्से में एडवाइस देते नजर आए। इस घटना के बाद मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान पैपराजी ने घटित घटना के लिए सलमान खान से माफी भी मांगी।

पैपराजी ने सलमान खान से मांगी माफी

हाल ही में अभिनेता सलमान खान फिल्म राजा शिवाजी की सक्सेस पार्टी में पहुंचे थे। वहां मौजूद सभी पैपराजी ने अभिनेता सलमान खान को घेर लिया और उनकी पर्सनल लाइफ में दखलअंदाजी के लिए माफी मांगी। बता दें कि अभिनेता सलमान खान इवेंट के लिए अंदर आए और अपनी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से मिल रहे थे, तो पैपराजी लगातार सॉरी बोलते हुए नजर आए। शोर सुनकर अभिनेता सलमान खान पैपराजी से इशारे में पूछा कि क्या हुआ। उनकी माफी सुनकर सलमान ने इशारे में कहा कि 'कोई बात नहीं'।

जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल इससे पहले अभिनेता सलमान खान जब एक अस्पताल में किसी परिचित का हालचाल लेने पहुंचे थे तो बाहर निकलते समय उन्होंने पैपराजी को हंगामा करने और निजता का उल्लंघन करने पर उन्हें जमकर डांट लगाई थी। इसके बाद सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पैपराजी के इस बर्ताव को लेकर निराशा व्यक्त की।

पैपराजी को सलमान खान की फटकार

सलमान खान ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “अगर मैं किसी प्रेस को अस्पताल में मेरे दर्द का आनंद लेते हुए देखूं। जिनके लिए मैं खड़ा रहा हूं, जिनसे मैंने बातचीत की है, ये ध्यान दिया कि वे भी अपनी रोजी-रोटी कमा सकें, लेकिन अगर वे मेरे नुकसान से पैसा कमाना चाहते हैं तो चुप रहो खुश मत हो। भाई भाई भाई, मातृभूमि फिल्म की मां की आंख, पिक्चर जरूरी है या लाइफ'।

सलमान खान ने यह भी लिखा कि 'किसी के दर्द और मुश्किल हालात को मजाक या तमाशा बनाना सही नहीं है। सलमान ने गुस्से में लिखा कि अगली बार उनके साथ ऐसा व्यवहार करके देख लेना। 60 साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला। ये याद रख लेना, जेल में डालोगे हा हा'।

परिचित से मिलने अस्पताल पहुंचे थे सलमान खान

बता दें कि मंगलवार रात सलमान खान किसी से मिलने के लिए एक अस्पताल गए थे। जाते समय पैपराजी ने उन्हें घेर लिया, तो उन्होंने कूल अंदाज में पोज भी दिए। हालांकि, लौटते समय जब पैपराजी तस्वीर लेने के लिए जोर-जोर से सलमान का नाम और उनकी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ का नाम लेने लगे, तो अभिनेता नाराज हो गए। सलमान ने अपनी कार आगे बढ़ाते हुए गुस्से में पैपराजी को तमीज से पेश आने की नसीहत दी। इस दौरान सलमान ने उनसे पूछा कि पागल हो क्या? इसके बाद पैपराजी ने माफी मांगी और वीडियो बनाना बंद कर दिया।

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू

बाबा नीम करौली के आश्रम व संपत्ति पर छिड़ा विवाद, नातिनें पहुंचीं कलेक्ट्रेट; राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग

खुद ही पागल हैं हिमंता बिस्वा सरमा... राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद का पलटवार

तेलंगाना में भीषण बस हादसा: कंटेनर से टकराई बस, 5 यात्रियों की मौत 20 घायल; CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख