सलमान खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

मूंछों वाले लुक में दिखे सलमान खान, क्या गलवान हीरो संतोष बाबू पर बन रही फिल्म में आएंगे नजर?

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक्टर नए लुक में नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह नया लुक उनकी अगली फिल्म का हिस्सा हो सकता है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वह भारी मूंछों के साथ नजर आ रहे हैं। यह लुक फैंस के लिए नया नहीं तो खास जरूर है, क्योंकि सलमान रियल लाइफ में शायद ही कभी मूंछों में दिखाई देते हैं। जब भी उन्होंने ऐसा लुक लिया है, वह किसी खास फिल्म या प्रोजेक्ट के लिए ही रहा है। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि क्या यह नया लुक उनकी अगली फिल्म का हिस्सा है या फिर यह उनकी निजी पसंद है?

मीडिया रिपोर्ट्स और गॉसिप्स की मानें, तो सलमान खान की यह नई लुक किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकता है, जो साल 2020 में हुए गलवान वैली क्लैश पर आधारित होगी। चर्चा है कि इस फिल्म में सलमान भारतीय सेना के वीर अधिकारी कर्नल बी संतोष बाबू की भूमिका निभाते नजर आएंगे। संतोष बाबू वही ऑफिसर हैं, जिन्होंने गलवान घाटी में 16 बिहार रेजिमेंट का नेतृत्व किया था और देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।

अगर ये खबरें सही साबित होती हैं, तो यह पहली बार होगा जब सलमान खान किसी रियल लाइफ हीरो का किरदार बड़े पर्दे पर निभाएंगे। इस खास लुक में सलमान का अंदाज़ काफी दमदार और इंटेंस नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है। किसी ने लिखा, “भाई फिर से सुल्तान मोड में आ गए हैं,” तो कोई बोला, “इस लुक में रौब और गर्व दोनों झलक रहा है।”

हालांकि, सलमान खान या उनकी टीम की ओर से इस फिल्म को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिर भी फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही इस प्रोजेक्ट की घोषणा होगी।

आपको बता दें, कि सलमान खान की पिछली फिल्म ‘सिकंदर’ को बॉक्स ऑफिस पर खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। भारी प्रमोशन के बावजूद फिल्म दर्शकों को लुभा नहीं पाई और फ्लॉप रही। अब देखना यह है कि क्या भाईजान अपने इस नए लुक और दमदार किरदार से फिर से दर्शकों के दिलों में जगह बना पाएंगे।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए