‘मातृभूमि’ सॉन्ग रिलीज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का ‘मातृभूमि’ बना देशभक्ति एंथम, रिलीज होते ही गाने ने पार किए 1.5 लाख व्यूज

Salman Khan Maatrubhumi Song Out: सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का पहला गाना ‘मातृभूमि’ रिलीज हो गया है, जो देशभक्ति, परिवार और बलिदान की भावनाओं को छूता है।

स्नेहा मौर्या

Battle Of Galwan First Song Maatrubhumi Release: सलमान खान स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के मेकर्स ने टीजर के बाद अब इसका पहला गाना ‘मातृभूमि’ रिलीज कर दिया है। यह गाना फिल्म के म्यूजिकल सफर की दमदार शुरुआत करता है, जिसमें देशभक्ति के साथ गहरा इमोशनल कनेक्शन भी देखने को मिलता है। सादगी से भरा यह गीत न सिर्फ फिल्म की आत्मा को दर्शाता है, बल्कि रिलीज से पहले दर्शकों की एक्साइटमेंट को भी कई गुना बढ़ा देता है।

सलमान खान ने फौजी अवतार में जीता दिल

‘मातृभूमि’ गाने में सलमान खान एक भारतीय सेना अधिकारी के किरदार में नजर आते हैं। उनके साथ चित्रांगदा सिंह दिखाई देती हैं, जिनके साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री बेहद नैचुरल और भावनात्मक लगती है। गाने में दोनों को दो छोटे बच्चों के साथ एक खुशहाल परिवार के रूप में दिखाया गया है। घर के सुकून भरे पल और गलवान घाटी की कठोर जंग के दृश्य साथ-साथ चलते हैं। यही कॉन्ट्रास्ट गाने को और ज्यादा असरदार बनाता है। परिवार के साथ बिताए शांत लम्हे जब ड्यूटी और संघर्ष के पलों से जुड़ते हैं, तो प्यार, त्याग और देशसेवा का भाव और भी गहराई से सामने आता है।

‘मातृभूमि’ गाने की खासियत

‘मातृभूमि’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि ‘बैटल ऑफ गलवान’ का इमोशनल कोर है। इस गीत को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है, जिन्होंने एक बार फिर दिल को छू लेने वाली और मजबूत धुन के जरिए अपनी पहचान साबित की है। गाने में सेना की बीट्स, अनुशासन और जज्बा साफ महसूस होता है, जो सुनने वाले को भावुक कर देता है।

हिमेश रेशमिया ने बताया कि ‘मातृभूमि’ को बनाना उनके लिए बेहद इमोशनल अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि गाने की आत्मा सेना की एनर्जी और उनके जज्बे से निकली है। अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल के साथ काम करना हमेशा खास रहता है और सलमान खान के साथ फिर से जुड़ना इस सफर को और भी यादगार बनाता है। गाने के बोल समीर अंजन ने लिखे हैं, जो गीत की भावना को खूबसूरती से शब्द देते हैं।

‘बैटल ऑफ गलवान’ से जुड़ी अहम बातें

फिल्म को सलमान खान ने अपने बैनर सलमान खान फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस किया है और इसके निर्देशक अपूर्व लाखिया हैं। फिल्म का म्यूजिक सलमान खान फिल्म्स म्यूजिक लेबल से रिलीज हो रहा है, जबकि सोनी म्यूजिक इंडिया इसकी ऑफिशियल म्यूजिक डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर है।

रिलीज के कुछ ही समय में ‘मातृभूमि’ को महज 32 मिनट में 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह तेजी से ट्रेंडिंग लिस्ट में वायरल हो रहा है। यह गाना साफ संकेत देता है कि ‘बैटल ऑफ गलवान’ बहादुरी, बलिदान और देशप्रेम की एक दमदार कहानी लेकर आ रही है।

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

चक्रवात अर्नब की रफ्तार बढ़ने से तटीय इलाकों में दहशत, 150 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, रेड अलर्ट

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती