सलमान खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

सलमान खान की दुबलेपन और चेहरे की थकान ने बढ़ाई फैंस की चिंता, सोशल मीडिया पर पूछने लगे- भाईजान को क्या हुआ?

Salman Khan Health: मुंबई में SRA के एक कार्यक्रम में पहुंचे सलमान खान का बदला हुआ लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। तस्वीरों में सलमान खान पहले से दुबले और थके हुए नजर आए।

सोनाली झा

Salman khan latest Photo Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म नहीं, बल्कि उनका बदला हुआ लुक है। शुक्रवार को मुंबई में स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी के एक कार्यक्रम में पहुंचे सलमान खान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों में अभिनेता ग्रे शर्ट, ब्लू जींस और कैप पहने नजर आए।

हालांकि, सलमान खान के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थकान और पहले के मुकाबले दुबला शरीर देखकर फैंस चिंतित हो गए। कार्यक्रम से सामने आई तस्वीरों में 60 वर्षीय सलमान खान पहले से काफी अलग नजर आए। उनकी फिटनेस और दमदार पर्सनैलिटी के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता का यह बदला हुआ अंदाज देखकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

एक यूजर ने लिखा कि क्या सलमान खान बीमार हैं, उम्र का असर है या किसी फिल्म के लिए नया लुक अपनाया है? वहीं दूसरे ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने सलमान खान का मास्क पहन लिया हो। कई फैंस ने चिंता जताते हुए पूछा कि आखिर भाईजान को क्या हुआ है और क्या वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।

SRA कार्यक्रम में निभाई खास जिम्मेदारी

मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सलमान खान ने स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी के नए डेटा कलेक्शन और वेरिफिकेशन सपोर्ट सेंटर का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने कई लाभार्थियों को नए घरों की चाबियां भी सौंपीं। कार्यक्रम के दौरान उनकी मौजूदगी को लोगों ने सराहा, लेकिन उनकी सेहत को लेकर उठे सवाल चर्चा का विषय बने रहे।

आने वाली फिल्मों में होंगे व्यस्त

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान हाल ही में रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में जीवा महाला के कैमियो रोल में नजर आए थे। इन दिनों वह निर्देशक वामशी पैडिपल्ली की अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री नयनतारा मुख्य भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा उनकी फिल्म 'मातृभूमि' भी रिलीज का इंतजार कर रही है। पहले इस फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था, जिसे बाद में बदलकर 'मातृभूमि' कर दिया गया। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है और इसमें चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

Weather Update: देशभर में छाया साइक्लोनिक सर्कुलेशन, UP-बिहार समेत 26 राज्यों में आंधी-तूफान से मचेगा हाहाकार

PM मोदी के इंटरव्यू पर रिजिजू का बड़ा दावा, बोले- इतने इंटरव्यू किसी PM ने नहीं दिए, मीडिया पर भी साधा निशाना

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद