सलमान खान ने ईद पर फैंस को दी मुबारकबाद 
मनोरंजन

Salman Khan: बुलेट प्रूफ बालकनी से फैंस को मिली सलमान खान झलक, ईद पर सफेद पठानी में दिखा सिकंदर

Salman Khan Eid Video: ईद के मौके पर सलमान खान की झलक पाने के लिए फैंस का जमावड़ा उनके घर के बाहर लगा था, सफेद कलर की पठानी पहनकर वह फैंस को ईद की मुबारकबाद देते हुए नजर आए।

अनिल सिंह

Salman Khan Eid Video: जान से मारने की मिली धमकियों के बाद सलमान खान की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है, उनके घर की बालकनी को बुलेट प्रूफ बना दिया गया है। बुलेट प्रूफ शीशे के पीछे खड़े होकर सलमान खान ईद के मौके पर अपने फैंस को मुबारकबाद देते हुए नजर आए हैं। इस दौरान सलमान खान सफेद रंग की पठानी पहने हुए नजर आ रहे थे। उन्होंने हवा में हाथ लाकर अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी। उनके घर के बाहर फैंस का जबरदस्त जमावड़ा देखने को मिल रहा था।

कुछ सलमान खान ने यह वीडियो अपने ट्विटर पर पब्लिश किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उनके बांद्रा स्थित घर के बाहर बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक मौजूद हैं। प्रशंसकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वहां पुलिस की मौजूदगी भी साफ नजर आ रही है। सलमान खान बुलेट प्रूफ शीशे के पीछे खड़े होकर अपने फैंस को ईद के मुबारकबाद देते हुए नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर पब्लिश किए गए इस वीडियो पर ढेर सारे कॉमेंट्स आए हैं। इस कमेंट में उनके फैंस सलमान खान की फिल्म सिकंदर का भी जिक्र करते हुए नजर आए हैं। सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर ईद के मौके पर ही रिलीज हुई है जो इस समय बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है।

सलमान खान की फिल्म सिकंदर की अगर बात करें तो फिल्म कल ही रिलीज हुई है और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है, जबकि दर्शकों को और सलमान खान को उम्मीद थी कि फिल्म जबरदस्त हिट साबित होगी, लेकिन फिलहाल ऐसा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है, हालांकि अभी फिल्म के बारे में प्रेडिक्शन थोड़ा जल्दबाजी होगी, लेकिन सलमान खान को अपने प्रशंसकों से पूरी उम्मीद है कि वह उनकी फिल्म के कारोबार को बजट के पार पहुंचा ही देंगे।

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी