कतर में सलमान खान ने किया खुलासा, कहा- 'मेरे से आने से पहले फिटनेस में धरम जी अव्वल थे', जल्द ठीक होने की प्रार्थना की 
मनोरंजन

'वह मेरे पिता हैं', धर्मेंद्र की फोटो पर्स में रखते सलमान खान, फिटनेस के लिए मिलती थी प्रेरणा

Salman Khan On Dharmendra: सलमान खान ने धर्मेंद्र को पिता समान और अपनी फिटनेस प्रेरणा बताया। कतर में इवेंट के दौरान सलमान ने कहा कि धरम जी मेरे से पहले अव्वल थे। धर्मेंद्र का इलाज घर पर जारी है।

अनिल सिंह

Dharmendra And Salman Khan: बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के बीच का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। जहां धर्मेंद्र, सलमान को अपना बेटा कहते हैं, वहीं सलमान भी उन्हें पिता तुल्य मानते हैं। हाल ही में धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने के बाद, सलमान उन्हें अस्पताल मिलने जाने वाले इंडस्ट्री के पहले शख्स थे। अब, कतर में एक इवेंट के दौरान सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि धर्मेंद्र उनके लिए केवल आदर्श नहीं, बल्कि पिता समान हैं और वह उनकी फिटनेस प्रेरणा रहे हैं।

धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वह घर पर ही इलाज करवा रहे हैं। इसी बीच, सलमान खान ने कतर में अपने 'द-बैंग टूर' से पहले मीडिया से बातचीत की। इस दौरान जब उनसे उनकी फिटनेस प्रेरणा के बारे में पूछा गया, तो सलमान ने भावुक होकर यह खुलासा किया।

"मेरे से पहले धरम जी थे अव्वल"

मीडिया से बातचीत के दौरान सलमान खान से पूछा गया कि '90 के दशक के बच्चों के लिए, जब हम जिम जाते थे तो हमारे पर्स में आपका फोटो और हनुमान जी का फोटो होता था। तो आपने जब जिम स्टार्ट किया था, तो आपकी जेब में किसकी तस्वीर होती थी और आपका इंस्पीरेशन कौन है?'

इस सवाल के जवाब में सलमान खान ने भावुक होते हुए कहा, "मेरे से आने से पहले, दो तीन शख्स थे और उनमें से अव्वल थे धरम जी। वह मेरे पिता हैं और बस यही बात है। मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह जल्दी ठीक होकर लौटेंगे।" सलमान खान ने यह कहकर न सिर्फ धर्मेंद्र के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया, बल्कि यह भी बताया कि वह उन्हें कितना बड़ा प्रेरणास्रोत मानते हैं।

'टाइगर' एक्टर ने बताया पिता समान

सलमान खान के इस बयान से यह स्पष्ट होता है कि दोनों अभिनेताओं के बीच का रिश्ता केवल प्रोफेशनल नहीं, बल्कि बहुत निजी और गहरा है। सलमान खान ने 'धरम जी' को "मेरे पिता" कहकर संबोधित किया। सलमान खान कई बार रियलिटी शो 'बिग बॉस' के स्टेज पर भी धर्मेंद्र पाजी के लिए अपना सम्मान और प्यार व्यक्त कर चुके हैं।

धर्मेंद्र भी कहते हैं सलमान को 'बेटा'

धर्मेंद्र भी कई मौकों पर सलमान को अपना बेटा बता चुके हैं। वह कहते थे कि उनके तीन बेटे हैं, और सलमान भी उन्हीं पर गए हैं क्योंकि वह उनके जैसे ही रंगीन मिजाज के हैं। बता दें कि 'हीमैन' को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और उनका ट्रीटमेंट घर पर ही हो रहा है। अमिताभ बच्चन भी उनसे मिलने के लिए गए थे। पूरा देश उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहा है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला