सलमान खान और चित्रांगदा सिंह को जोड़ी देखने के लिए बेताब हुए फैंस  
मनोरंजन

सलमान खान के साथ बैटल ऑफ गलवान में पहली बार चित्रांगदा सिंह आएंगी नजर

सलमान खान को फिल्म Battle Of Galwan में देखने के लिए फैंस एक्साइड है। फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर चित्रांगदा सिंह का नाम सामने आया है। नई केमिस्ट्री को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।

अनिल सिंह

Salman Khan And Chitrangada Singh: सलमान खान बैटल ऑफ गलवान फिल्म में चित्रांगदा सिंह के साथ नजर आएंगे। यह पहली बार होगा जब चित्रांगदा सिंह सलमान खान के साथ काम करने जा रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री पर्दे पर कैसी होगी यह आने वाले वक्त में पता चलेगा, लेकिन दोनों की जोड़ी को लेकर फैंस एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट के माध्यम से फैन अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं।

सिकंदर फिल्म फ्लॉप होने के बाद फैंस को सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान से काफी उम्मीदें हैं। बैटल ऑफ गलवान फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने पहले ही कंफर्म कर दिया था कि फिल्म में लीड ऐक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह होंगी।

चित्रांगदा सिंह की एंट्री का स्वागत अब सलमान खान फिल्म्स की टीम ने फिल्म में चित्रांगदा सिंह की एंट्री का स्वागत किया है। सलमान खान फिल्म्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर चित्रांगदा सिंह की एक तस्वीर साझा की गई है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है सादगी और शालीनता का रूप चित्रांगदा सिंह का बैटल ऑफ गलवान की टीम स्वागत करती है। एक्साइटेड नजर आ रहे हैं फैंस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में सलमान खान के और चित्रांगदा सिंह के फैंस बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, यह फिल्म वाकई बहुत खास होने वाली है। दूसरे यूजर ने लिखा कि बिल्कुल फ्रेश जोड़ी है, दर्शकों को यह जरूर पसंद आएगी। एक अन्य यूजर ने लिखा चित्रांगदा सिंह और सलमान खान पहली बार एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे।

चित्रांगदा सिंह ने टीम के स्वागत का शुक्रिया अदा किया चित्रांगदा सिंह ने भी सलमान खान फिल्म टीम के स्वागत का अभिनंदन किया है। उन्होंने सलमान खान फिल्म्स द्वारा की गई स्वागत पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए शुक्रिया अदा किया है। चित्रांगदा ने अपनी री-पोस्ट के कैप्शन में लिखा, मुझे फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद, यह मेरे लिए बहुत खास है। मैं पूरी टीम के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित

यूसुफ पठान को TMC छोड़ने का तोहफा! गुजरात सरकार ने गिफ्ट किया करोड़ों का प्लॉट, पहले किया था इनकार