मनोरंजन

प्रभास के 'सलार 2' के नए वीडियो को देख बोले फैंस, पूरा इंडिया कर रहा है इंतजार

प्रभास के 'सलार 2' के नए वीडियो ने फैंस को उत्तेजित कर दिया है। फिल्म नया वीडियो देखकर फैंस कह रहे हैं पूरा इंडिया इंतजार कर रहा है। सलार के मेकर्स ने प्रभास के साथ तीन फिल्मों के लिए नई डील की है।

अनिल सिंह

मुंबई: पृथ्वीराज सुकुमारन की 'सलार 2' का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मेकर्स ने सलार 2 का नया वीडियो जारी किया है। जिसमें प्रभास अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं फैंस की खुशखबरी दोगुनी होने वाली है। क्योंकि होमब्ले फिल्म्स ने प्रभास के साथ तीन फिल्मों की डील की है। यह जानकारी निकलकर सामने आई है। तीनों ही फिल्में 2026, 2027 और 2028 में रिलीज होगी।

प्रभास की फिल्म सलार पार्ट 1 ने 2023 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म ने देश में ही 400 करोड़ रुपए की कमाई की, जबकि दुनिया भर में यह फिल्म 600 करोड़ रुपए कमाने में कामयाब हुई। होमब्ले फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म की दूसरे सीजन का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं।

दर्शकों की इंतजार की घड़ी भले ही कम ना हुई हो लेकिन उनकी उत्सुकता को बढ़ाने के लिए सलार 2 के मेकर्स ने नया वीडियो जारी किया है। जिसमें प्रभास ऊर्जा से भरपूर नज़र आ रहे हैं। प्रभास की एनर्जी देखकर फैंस का भी उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

प्रभास के फैंस के लिए खुशखबरी की बात यह है कि होमब्ले फिल्म्स ने प्रभास के साथ बड़ी डील की है। होमब्ले फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर एक साथ दो पोस्ट की है। जिनमें से एक पोस्ट में यह भी कहा गया है कि रिबेल स्टार प्रभास ने होमब्ले फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों के लिए डील साइन कर ली है। उनकी यह तीनों फिल्में साल 2026, 2027 और 2028 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि प्रभास ने होमब्ले फिल्म्स के साथ बड़ी डील साइन की है। अब देखना यह होगा कि उनकी यह फिल्में कौन-कौन सी होगी 2026 में सालार 2 आने वाली है। बाकी दो फिल्में कौन सी होती है यह देखना वाकई दिलचस्प होगा।

सेना की चेकपोस्ट को उड़ाने की साजिश, उजैद की मोबाइल चैट से खुला 005 ब्रिगेड आतंकी ग्रुप नेटवर्क का राज

December Bank Holiday 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है