गर्भावस्था के बाद सेल्फ डाउट से जूझ रही थीं रुबीना दिलाइक, साझा किया अनुभव 
मनोरंजन

Rubina Dilaik: प्रेगनेंसी के बाद रुबीना दिलैक को हुई थी सेल्फ डाउट की समस्या

Rubina Dilaik Faced Self Doubt: रुबीना दिलैक ने खुद से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। टीवी एक्ट्रेस ने बताया है कि प्रेग्नेंसी के बाद वो सेल्फ डाउट से गुजरी थी।

अनिल सिंह

StartFragment

Self Doubt After Pregnancy: मशहूर टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक इन दिनों रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा में अपने पति के साथ दिखाई दे रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी और इसके बाद होने वाले बदलावों पर बात की।

एक इंस्टाग्राम वीडियो में अभिनेत्री ने गर्भावस्था के बाद सेल्फ डाउट और दूसरे बदलावों का कैसा सामना किया इस पर बात की। बुधवार को शो के निर्माताओं ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आगामी एपिसोड का एक नया प्रोमो शेयर किया। इसके कैप्शन में लिखा था, "रुबीना ने सुनाई अपनी कहानी, खुद की जुबानी! देखिए पति पत्नी और पंगा का नवरात्रि स्पेशल इस शनिवार-रविवार रात 9 बजे कलर्स चैनल और जिओ हॉटस्टार पर।"

गर्भावस्था के बाद फैशन शो

इस वीडियो में रुबीना दिलैक कहती हैं, "गर्भावस्था के बाद फैशन शो ने मेरा आत्मविश्वास वापस दिलाने में मदद की। प्रेग्नेंसी के बाद आपके शरीर में बहुत सारे बदलाव आते हैं। मैं सुंदर नहीं दिखती थी; मेरे बाल झड़ रहे थे। मेरा वजन काफी बढ़ गया था। अब भी मैं बढ़े हुए पेट और वजन से जूझ रही हूं। तभी मैंने एक बहुत बड़े डिजाइनर के शोस्टॉपर का निमंत्रण स्वीकार कर लिया। मैं सोच रही थी कि अब मैं लाइव ऑडियंस का सामना करूंगी और अपना आत्मविश्वास वापस लाऊंगी। क्योंकि मैं अंदर से बहुत टूट चुकी थी और जैसे ही मैंने पहला कदम रखा, मैं लड़खड़ा गई।"

हर कोई संघर्ष कर रहा है

उन्होंने आगे कहा, "उन 10 सेकंड में, मैंने जैसे खुद से कहा कि रुबीना, बेहतर होगा तुम घर पर ही रहो। तुम में अब वह बात नहीं रही और भी बहुत कुछ चल रहा था, तभी मैं खड़ी हुई और कहा, हर कोई संघर्ष कर रहा है। मैं उन्हें दिखाऊंगी कि संघर्ष के आगे भी जिंदगी है।"

रियलिटी शो क्यों चुना

इससे पहले, आईएएनएस से बातचीत में रुबीना दिलैक ने खुलासा किया था कि मां बनने के बाद उन्होंने रियलिटी शो क्यों चुना। उन्होंने बताया कि यह कॉन्सेप्ट उनके जीवन के मौजूदा दौर से जुड़ा है और उन्हें अपने पति अभिनव के साथ पर्दे पर एक नया आयाम तलाशने का मौका भी मिला। इसलिए उन्होंने इस शो को चुना था।

EndFragment

INDIA ब्लॉक से मुलाकात पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खुले

भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका, सितंबर में 5.6% तक जा सकती है दर, सब्जियों से लेकर EMI तक पड़ेगा असर

Bangla Sahib Gurudwara: बंगला साहिब में हंगामे को लेकर FIR, शिकायत में केजरीवाल और AAP नेताओं का नाम

राम मनोहर लोहिया पुण्यतिथि: आजादी की लड़ाई से सामाजिक न्याय तक, ऐसा रहा उनका राजनीतिक सफर

Weather Update: दिल्ली-NCR में भारी बारिश की चेतावनी, हरियाणा-UP के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट