आरजे महवश, युजवेंद्र चहल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'दूसरों के हसबैंड को चुराना भी चीटिंग हैं...' खुद के वीडियो पर ट्रोल हुईं महवश

RJ Mahvash Insta Post: आरजे महवश ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह चीटिंग को लेकर बात करती नजर आ रही हैं, लेकिन अब इस वीडियो पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

RJ Mahvash Trolled On Video: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आरजे महवश इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। लंबे वक्त से खबरे हैं कि वह क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को डेट कर रही हैं। लेकिन उन्होंने हमेशा क्रिकेटर को एक अच्छा दोस्त बताया है। इसी बीच हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसकी वजह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

दरअसल, आरजे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने रिलेशनशिप में चीटिंग को लेकर अपनी राय रखी। इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और यूजर्स ने उन्हें चहल और धनश्री की शादी में दरार लाने का जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

आरजे महवश के वीडियो पर लोगों ने किया ट्रोल

आरजे महवश ने वीडियो में बताया कि रिलेशनशिप में क्या-क्या करना चीटिंग माना जाता है। उन्होंने कहा, "किसी को सीक्रेट मैसेज भेजना, चैट्स डिलीट करना, एक्स से छुपकर बात करना, शर्टलेस जिम बॉयज को आग वाली इमोजी भेजना, और सेमी न्यूड कंटेंट बनाने वाली लड़कियों को फॉलो करना...ये सब चीटिंग है।" हालांकि उनके इस वीडियो पर प्रतिक्रिया कुछ और ही देखने को मिली। कई यूजर्स ने उन पर तंज कसते हुए लिखा कि ‘किसी का पति चुराना भी चीटिंग है?’ इस पर महवश ने भी पलटकर जवाब दिया कि "मैंने चुराया नहीं इसलिए मुझे नहीं पता, लेकिन हां, किसी का पति चुराना चीटिंग है।"

'यूजी भाई को चुराना भी चीटिंग है'

एक अन्य यूजर ने लिखा कि "यूजी भाई को चुरा लिया, वो भी चीटिंग है।" जबकि कुछ ने सीधे तौर पर उन पर चहल और धनश्री की शादी टूटने का जिम्मेदार बताया। इसके अलावा महवश ने भी वीडियो के कैप्शन में अपनी बात को खुलकर रखा। उन्होंने लिखा, "अगर आप किसी धोखे से गुज़र रहे हैं, तो दुखी मत होइए। धोखा देने वाला इंसान खुद अपने कर्मों का शिकार होगा। सच्चा प्यार रेयर होता है और ये दुनिया में होने का असली मकसद है।"

उन्होंने यह भी जोड़ा, "जो लोग एक बार धोखा देते हैं, वे दोबारा भी वही करेंगे। भगवान जब आपको किसी इंसान के रेड फ्लैग्स दिखाएं तो उन्हें नजरअंदाज न करें। माफ करना हमेशा सही नहीं होता, क्योंकि मैं भी तीन बार माफ कर चुकी हूं और हर बार टूटी हूं।"

फिलहाल इस वीडियो के सामने आने के बाद युजवेंद्र चहल, धनश्री और महवश की ट्रायंगल को लेकर चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं। हालांकि चहल या धनश्री की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

CJP Protest: प्रिवेंटिव कस्टडी में अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास, आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी

Weather Today: मानसून की वापसी तेज, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश के आसार, तटीय इलाकों में उमस बढ़ेंगी

पेपर लीक अब एक रोग बन गया है, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बड़ा बयान, इसे रोकने सरकारें उठा रही बड़े कदम

NIA ने फ्लाईदुबई घटना की जांच के लिए केस दर्ज किया, ओमानी को-पायलट को बनाया गया आरोपी

आज फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर लौटेगा CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन