ऋषभ शेट्टी की 'कंतारा: चैप्टर 1' (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Rishab Shetty की 'कंतारा: चैप्टर 1' के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग आज से शुरू, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

ऋषभ शेट्टी की ‘कंतारा: चैप्टर 1’ की शूटिंग का आखिरी शेड्यूल आज से शुरू हो गया है, जो कि कुंडापुरा (कर्नाटक) से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित एक असली लोकेशन पर हो रही है। पिछले 45-50 दिनों से फिल्म की टीम शूटिंग कर रही है।

सोनाली झा

मुंबई: होम्बले फिल्म्स की कंतारा: चैप्टर 1 2025 की सबसे बड़ी पैन इंडिया फिल्म है और 2022 की ब्लॉकबस्टर कंतारा की प्रीक्वल है। साल 2022 में रिलीज हुई 'कंतारा' ने पूरे देश में तहलका मचा दिया था। भारत की जड़ों से जुड़ी इस कहानी ने बिना किसी बड़े प्रमोशन के कमाल कर दिखाया और सबसे बड़ी स्लीपर हिट साबित हुई। अब इसी जबरदस्त सफलता के बाद 'कंतारा: चैप्टर 1' की तैयारी जोरों पर है और दर्शक इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म के पोस्टर ने पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है और फिल्म अपने आप में भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जा रही है। इसी बीच, जबरदस्त इंतजार के बीच 'कंतारा: चैप्टर 1' का फाइनल शूटिंग शेड्यूल शुरू हो चुका है। 'कंतारा: चैप्टर 1' का आखिरी शेड्यूल आज से शुरू हो गया है। शूटिंग कुंडापुरा से करीब 20 किलोमीटर दूर हो रही है। ये फिल्म अपने फाइनल स्टेज में है और जल्द ही इससे जुड़े और अपडेट्स भी सामने आएंगे।

होम्बले फिल्म्स ने 2022 की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की विरासत को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'कंतारा: चैप्टर 1' को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनाने के लिए जोरदार मेहनत की जा रही है। इसके लिए मेकर्स ने एक भव्य युद्ध सीन तैयार किया है, जिसे नेशनल और इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट्स की टीम ने मिलकर तैयार किया है।

फिल्म के इस सीक्वेंस के लिए 500 से ज्यादा ट्रेन्ड फाइटर्स को हायर किया गया है, जिन्होंने अब तक का सबसे अलग और धमाकेदार एक्शन सीन तैयार किया है। इस पावर-पैक्ड सीक्वेंस में 3000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे बड़े सीक्वेंसेज में से एक बनाता है। इतने बड़े सीन के लिए जबरदस्त तैयारी की जरूरत थी, इसलिए एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी ने 3 महीने तक घुड़सवारी, कलारीपयट्टू और तलवारबाजी की खास ट्रेनिंग ली।

ऋषभ ने इस दमदार वॉर सीक्वेंस को परफेक्ट बनाने के लिए अपना पूरा दमखम लगा दिया है। इस बड़े सीन के लिए मेकर्स ने कर्नाटक के पहाड़ों में एक खास असली लोकेशन चुनी। करीब 25 एकड़ में फैले इस गांव में होम्बले फिल्म्स ने करीब 45-50 दिन तक शूटिंग की। अपनी बेहतरीन कहानी, शानदार विज़ुअल्स और दिल से दी गई परफॉर्मेंस के साथ कंतारा ने भारतीय सरहदों से भी बाहर के दर्शकों से भी खूब जुड़ाव बनाया।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए