स्वरा भास्कर और निहारिका तिवारी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

स्वरा भास्कर ने ऋषभ जायसवाल को दिखाया बाहर का रास्ता, निहारिका तिवारी ने आखिरी पावर कार्ड से पलटा खेल

Rise and Fall 2 Twist: 'राइज एंड फॉल 2' में स्वरा भास्कर और निहारिका तिवारी के बीच अल्टीमेट रूलर बनने की जंग तेज हो गई है। स्वरा ने ऋषभ को रेस से बाहर किया, जबकि निहारिका ने इरीना को हटाकर वापसी की।

सोनाली झा

Highlights

  • 'राइज एंड फॉल 2' में स्वरा भास्कर और निहारिका तिवारी के बीच अल्टीमेट रूलर बनने की टक्कर तेज हो गई है।

  • स्वरा भास्कर ने विशेष पावर का इस्तेमाल कर ऋषभ जायसवाल को रेस से बाहर कर दिया।

  • शहजाद पूनावाला और गौतम गुलाटी के बीच 'गद्दार' कहने को लेकर विवाद बढ़ गया।

Swara Bhasker Rise And Fall 2 Fight: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में सत्ता की लड़ाई लगातार दिलचस्प होती जा रही है। टावर में रूलर बनने के लिए कंटेस्टेंट्स के बीच रणनीति, दोस्ती और टकराव का खेल तेज हो गया है। शहजाद पूनावाला का रूलर के तौर पर कार्यकाल खत्म होने की ओर है, वहीं अब स्वरा भास्कर और निहारिका तिवारी के बीच 'अल्टीमेट रूलर' बनने की सीधी टक्कर देखने को मिल रही है।

दूसरी ओर, शहजाद पूनावाला और गौतम गुलाटी के रिश्तों में भी तनाव बढ़ गया है। टावर में सत्ता का समीकरण तब बदला, जब ऋषभ जायसवाल को अल्टीमेट रूलर की रेस में कंटेस्टेंट बदलने की विशेष ताकत मिली। उन्होंने निहारिका तिवारी की जगह इरीना रुदाकोवा को दावेदार बना दिया। इस फैसले से प्रियंका चाहर चौधरी हैरान रह गईं और उन्होंने ऋषभ को मनाने की कोशिश की।

स्वरा भास्कर का वर्कर्स ने किया समर्थन

हालांकि, वर्कर्स ने स्वरा भास्कर का समर्थन किया और उन्हें एक रूलर को सीधे रेस से बाहर करने की ताकत दी। स्वरा ने ऋषभ जायसवाल को ही मुकाबले से बाहर कर दिया। इसके बाद निहारिका ने अपना आखिरी पावर कार्ड इस्तेमाल करते हुए इरीना को रेस से हटाया और खुद दोबारा अल्टीमेट रूलर की दौड़ में शामिल हो गईं।

वरमाला टास्क में बढ़ी शहजाद और गौतम के बीच कड़वाहट

वरमाला की रस्म के दौरान गौतम गुलाटी ने इरीना को, जबकि जसवंत बोपन्ना ने ऋषभ को माला पहनाई। शहजाद पूनावाला अकेले रह गए, लेकिन बाद में स्वरा भास्कर ने उन्हें वरमाला पहनाई। इस बीच, शहजाद ने गौतम के उन्हें 'गद्दार' कहने पर नाराजगी जताई। गौतम ने इसे मजाक बताया, लेकिन विवाद बढ़ गया। उन्होंने वर्कर्स के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वह खुद को अलग-थलग महसूस कर रहे हैं।

पेंटहाउस के लिए मनीष कश्यप और सारा गुरपाल आमने-सामने

अब रेड रूम में स्वरा और निहारिका के बीच अल्टीमेट रूलर बनने का मुकाबला होगा। इस टास्क में जीतने वाली टीम का एक सदस्य पेंटहाउस में पहुंचने की दौड़ में आगे बढ़ेगा। स्वरा ने मनीष कश्यप को चुना है, जबकि निहारिका ने सारा गुरपाल पर भरोसा जताया है। निहारिका की टीम में कायरा, जसवंत बोपन्ना और राज ग्रोवर हैं। वहीं, स्वरा की टीम में काजल राघवानी, गौतम गुलाटी और सोनम मलिक शामिल हैं। प्रियंका चाहर चौधरी स्कोरकीपर की भूमिका निभा रही हैं।

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके का 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP में तिरंगा लहराने का ऐलान

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा