मनोरंजन

रिद्धि डोगरा ने राकेश बापट और शमिता शेट्टी की नजदीकियों के बारे में कहा- 'राकेश खुश हैं तो'

सोनू शुक्ला

मुंबई: बिगबॉस फेम राकेश बापट (Raqesh Bapat) और शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) बिगबॉस के घर से बाहर आने लगातार सुर्खियों में बने हुए है। इनका प्यार बिगबॉस के घर में शुरू हुआ था। दरअसल बिगबॉस ओटीटी का यह फॉर्मेट था कि अगर उन्हें घर में रहना है तो उन्हें कनेक्शन बनाना पड़ेगा। ऐसे में दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। घर के बहार आने के बाद भी दोनों हमेशा कभी डिनर डेट या एक दूसरे के साथ घूमते नजर आ रहे है।  

अब राकेश बापट की एक्स वाइफ रिद्धि डोगरा ने दोनों के रिश्ते पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। रिद्धि ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, 'यदि राकेश खुश हैं तो मैं भी खुश हूं। यह उनका निजी मामला है।'

रिद्धि ने आगे कहा- 'राकेश बिलकुल उस तरह के इंसान हैं जैसे आप ने उन्हें शो में देख देखा। उनको अगर उस वक्त कोई काम सही नहीं लग रहा है तो वह उस समय वो काम नहीं करेंगे। उन्हें चिल्लाना पसंद नहीं है। चिल्लाने की बजाय वह लोगों से बात करते हैं।'

बताते चले राकेश ने और रिद्धि को प्यार टीवी सीरियल मर्यादा के सेट पर हुआ था। प्यार होते ही दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला लिया था।  मगर ये शादी ज्यादा समय तक चल नहीं पाई। शादी के 7 साल बाद ही दोनों अलग हो गए थे। शमिता की बात करें तो बता दें कि एक्ट्रेस का परिवार इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहा है। शमिता की बहन और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जेल से बहार आ चुके हैं। उन पर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप हैं।

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध