रेखा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

71 की उम्र में भी रेखा का जलवा अब तक बरकरार, जानें कितनी अमीर हैं एवरग्रीन एक्ट्रेस

Rekha Birthday: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेखा गुरुवार यानी 10 अक्टूबर को अपना 71वां बर्थडे मनाने वाली हैं। ऐसे में चलिए हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ किस्से बताते हैं...

स्नेहा मौर्या

Rekha Luxury Life: बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा आज भी अपनी खूबसूरती और ग्रेस के लिए जानी जाती हैं। भले ही वो लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी आज भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है। 10 अक्टूबर को रेखा अपना 71वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। इस मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी, फैमिली और करोड़ों की नेटवर्थ से जुड़ी दिलचस्प बातें।

रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन है। उनका जन्म साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर जेमिनी गणेशन और एक्ट्रेस पुष्पावल्ली के घर हुआ था। हालांकि, बचपन से ही रेखा ने संघर्ष भरा जीवन देखा। उनके पिता ने कभी उनकी मां को पत्नी का दर्जा नहीं दिया और रेखा से भी दूरी बनाए रखी। इस कारण रेखा को बहुत कम उम्र में घर की जिम्मेदारियां उठानी पड़ीं और उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।

रेखा के परिवार के बारे में

रेखा के पिता जेमिनी गणेशन की तीन शादियां थीं। उनसे उन्हें कुल सात संतानें हुईं। जिनमें छह बेटियां और एक बेटा हैं। रेखा की मां पुष्पावल्ली से उनकी एक बहन राधा हैं, जो फिल्मों से दूर अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हैं। रेखा का अपने भाई-बहनों के साथ अच्छा रिश्ता है, हालांकि सभी ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बनाए हुए हैं।

रेखा ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साउथ फिल्मों से की और फिर ‘सावन भादों’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह फिल्म सुपरहिट रही और रेखा रातोंरात स्टार बन गईं। इसके बाद उन्होंने ‘खूबसूरत’, ‘उमराव जान’, ‘सिलसिला’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ और ‘खून भरी मांग’ जैसी कई हिट फिल्में दीं।

इतने करोड़ की मालकिन हैं बॉलीवुड क्वीन

रेखा की नेटवर्थ करीब 332 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनके पास ऑडी A8, मर्सिडीज बेंज S क्लास, रोल्स रॉयस घोस्ट और BMW जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। मुंबई के बांद्रा इलाके में उनका आलीशान बंगला 100 करोड़ रुपये की कीमत का बताया जाता है। इसके अलावा उनके साउथ इंडिया में भी कई प्रॉपर्टीज हैं, जिनसे उन्हें हर महीने मोटी इनकम होती है।

रेखा फिल्मों से दूर रहते हुए भी ब्रांड एंडोर्समेंट, रियलिटी शोज और इवेंट्स से अच्छी कमाई करती हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो रेखा का नाम बॉलीवुड के कई सितारों के साथ जुड़ा, लेकिन अमिताभ बच्चन के साथ उनका रिश्ता सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा। बाद में उन्होंने बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की, लेकिन कुछ महीनों बाद ही मुकेश ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद रेखा ने खुद को पूरी तरह फिल्मों और एकांत जीवन में समर्पित कर दिया।

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह