दहाड़ 2 में सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आएंगी रीमा कागती 
मनोरंजन

दहाड़ 2 में सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आएंगी रीमा कागती, जानें कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

Sonakshi Sinha Film Dahaad 2: रीमा कागती अपनी वेब सीरीज दहाड़ का दूसरा सीजन लेकर आ रही है। सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर बहादुर पुलिस अफसर की भूमिका निभाएंगी, जबकि एक नए और दमदार विलेन को पेश किया जाएगा।

सोनाली झा

Dahaad 2: निर्देशक और लेखिका रीमा कागती लगातार ऐसी कहानियां लेकर आती रही ,हैं जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। इस साल उन्होंने सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव का निर्देशन किया, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की और आलोचकों से भी खूब तारीफें बटोरीं। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट तथा ज़ोया अख्तर की टाइगर बेबी प्रोडक्शन द्वारा समर्थित इस फिल्म को साल की सबसे चर्चित फिल्मों में गिना गया।

अब रीमा कागती अपने करियर के एक और बड़े प्रोजेक्ट की ओर बढ़ रही हैं। खबर है कि वह अपनी चर्चित वेब सीरीज़ 'दहाड़' का दूसरा सीजन बनाने जा रही हैं। साल 2023 में रिलीज हुए पहले सीजन में सोनाक्षी सिन्हा ने एसआई अंजलि भाटी के किरदार से डिजिटल डेब्यू किया था और उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने खूब सराहा था। विजय वर्मा, सोहम शाह और गुलशन देवैया जैसे कलाकारों के अभिनय ने भी शो को खास बनाया।

दहाड़ 2 की स्क्रिप्ट पूरी

सूत्रों के अनुसार, रीमा कागती ने 'दहाड़ 2' की स्क्रिप्ट पूरी कर ली है और यह शो दिसंबर 2025 से फ्लोर पर जाएगा। अभी सीरीज प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और कास्टिंग की प्रक्रिया जारी है। सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर अपनी चर्चित भूमिका यानी बहादुर पुलिस अधिकारी अंजलि भाटी के रूप में वापसी करने जा रही हैं। शो में एक नए और दमदार विलेन को भी पेश किया जाएगा, जिसके लिए कास्टिंग का काम चल रहा है।

दहाड़ 2 की कहानी

'दहाड़ 2' भी अपने पहले सीजन की तरह एक सामाजिक रूप से प्रासंगिक थ्रिलर होगी, जो भारतीय समाज की जमीनी हकीकतों को छुएगी। रीमा कागती और उनकी टीम का मानना है कि दर्शक इस बार और भी ज्यादा सस्पेंस, ड्रामा और दिलचस्प ट्विस्ट देखने वाले हैं। रीमा कागती पहले भी 'ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा', 'दिल धड़कने दो' जैसी सफल फिल्मों की लेखिका रह चुकी हैं और 'मेड इन हेवन' व 'दहाड़' जैसी सीरीज के जरिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी खास पहचान बना चुकी हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और रीमा कागती की जोड़ी

'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' की सफलता ने उनकी क्रिएटिविटी को और मजबूत किया है और अब 'दहाड़ 2' से उनसे और भी ज्यादा उम्मीदें जुड़ चुकी हैं। पहले सीजन को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया था और अब सभी की निगाहें इसके दूसरे सीजन पर टिकी हुई हैं। सोनाक्षी सिन्हा और रीमा कागती की यह जोड़ी फिर से दर्शकों के लिए एक दमदार अनुभव लेकर आ रही है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए