Razzak Khan Meets Premanand Ji Maharaj: भारतीय टेलीविजन की हिस्ट्री में बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' का एक ऐसा दौर था जब इसके सीरियल के टेलीकास्ट के समय सड़कें पूरी तरह सुनसान हो जाया करती थीं। इस पौराणिक धारावाहिक के हर एक किरदार ने दर्शकों के दिलों पर अभी भी राज किया है।। इन्हीं में से एक बेहद पॉपुलर और बड़ा किरदार था हिडिंबा पुत्र घटोत्कच का, जिसे पर्दे पर एक्टर रजाक खान ने जीवंत किया था। हाल ही में यह दिग्गज एक्टर वृंदावन पहुंचे और उन्होंने प्रसिद्ध संत स्वामी प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।
वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में इन दिनों देश-दुनिया के भक्तों के साथ-साथ बॉलीवुड और टीवी हस्तियों का तांता लगा रहता है। अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और कई अन्य पॉपुलर कलाकारों के बाद अब एक्टर रजाक खान भी महाराज जी के दर्शन करने पहुंचे। गुरु जी के पास पहुंचकर रजाक खान ने बेहद आदर और श्रद्धापूर्वक हाथ जोड़े और उनका आशीर्वाद लिया।
महाराज जी से मुलाकात के दौरान रजाक खान ने मुस्कुराते हुए अपने बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गुरु जी राम-राम, मैं महाभारत का घटोत्कच हूं और पहली बार आपका आशीर्वाद लेने आया हूं। उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि जब उन्होंने महाभारत में काम किया था, तब उनका वजन लगभग 160 किलो हुआ करता था। हालांकि अब उनका शरीर पहले से काफी हल्का हो गया है। रजाक खान की यह बात सुनकर बाबा प्रेमानंद जी महाराज भी अपनी हंसी नहीं रोक सके और मुस्कुरा उठे।
रजाक खान का एक्टिंग सफर सिर्फ पौराणिक धारावाहिकों तक सीमित नहीं रहा। घटोत्कच के रूप में मिली अपार सफलता के बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा का रुख भी किया था। उन्होंने आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'गुलाम' और 'अचानक' जैसी कई पॉपुलर फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाईं। भले ही रजाक खान फिल्मों में सीमित काम किया, लेकिन अपने हर रोल में उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और भारी-भरकम शारीरिक बनावट से गहरा प्रभाव छोड़ा।