रवि किशन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

IIFA 2025 जीतने के बाद रवि किशन ने सीएम आदित्यनाथ से की मुलाकात, बोले- आपका आशीर्वाद...

रवि किशन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलते हुए देखा जा सकता है। रवि ने लिखा कि मैं फिल्म उद्योग में अपनी यात्रा जारी रख सका और गोरखपुर की देवतुल्य जनता की सेवा कर सका।

सोनाली झा

मुंबई: IIFA 2025 में 'लापता लेडीज' के लिए सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जीतने के बाद, अभिनेता और राजनेता रवि किशन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनका आशीर्वाद लेने के लिए मुलाकात की। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलते हुए देखा जा सकता है।

रवि किशन ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि माननीय मुख्यमंत्री पूज्य श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के आशीर्वाद से, मैं फिल्म उद्योग में अपनी यात्रा जारी रख सका और गोरखपुर की देवतुल्य जनता की सेवा कर सका। IIFA जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों के इस गौरवशाली क्षण में आपका आशीर्वाद पाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यह सम्मान आपके आशीर्वाद और गोरखपुर की जनता के अपार स्नेह का परिणाम है।

आमिर खान प्रोडक्शंस की लापता लेडीज को किरण राव ने डायरेक्ट किया है। लापता लेडीज ने अपनी दिल छू लेने वाली कहानी और हास्य के साथ सबका दिल जीत रही है। फिल्म एक मजबूत संदेश देती है और करोड़ों लोगों के दिलों को छू गई है। किरण राव की लापता लेडीज 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रतिभा रंता, नितांशी गोयल और स्पर्श श्रीवास्तव लीड रोल में नजर आए हैं। इनके अलावा रवि किशन, छाया कदम और दुर्गेश कुमार ने भी फिल्म में अहम किरदार निभाए हैं।

किरण राव की फिल्म लापता लेडीज दो दुल्हनों की कहानी है, जो ट्रेन में बदल जाती हैं। ये फिल्म उनका सफर और एडवेंचर खुद को खोजने की एक दिल छू लेने वाली कहानी है। इस पिक्चर को क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी मौजूद है। बता दें कि लापता लेडीज बिप्लब गोस्वामी के उपन्यास पर आधारित है। लापता लेडीज के स्क्रीनप्ले और डायलॉग को स्नेहा देसाई द्वारा लिखा गया है, जबकि बाकी डायलॉग्स को दिव्य निधि शर्मा द्वारा लिखा गया है।

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी