रश्मिका मंदाना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

रश्मिका मंदाना ने शेयर कीं घर पर आराम करते हुए तस्वीरें, पूजा-पाठ से गेम्स तक दिखी झलक, अब करेंगी काम पर वापसी

Rashmika Mandanna Shooting Comeback: रश्मिका मंदाना ने कूल्हे की चोट के बाद अपने हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है। करीब एक महीने आराम करने के बाद अभिनेत्री जल्द ही काम पर लौटने वाली हैं।

सोनाली झा

Rashmika Mandanna Health Update: साउथ सिनेमा की पॉपुलर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के फैंस के लिए राहत की खबर है। कुछ समय पहले शूटिंग के दौरान चोटिल होने के बाद अभिनेत्री अब जल्द ही काम पर वापसी करने वाली हैं। रश्मिका के कूल्हे में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्होंने काम से ब्रेक लेकर घर पर आराम किया। करीब एक महीने तक आराम करने के बाद अब उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी वापसी की जानकारी दी है।

रश्मिका मंदाना ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरों की सीरीज शेयर की। इन तस्वीरों में अभिनेत्री अपने घर पर सुकून के पल बिताती नजर आ रही हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने बताया कि वह जल्द ही काम पर वापस लौटने वाली हैं। रश्मिका ने कैप्शन में लिखा कि मैं जल्दी ही काम पर लौट रही हूं। मैं निश्चित तौर पर यह सब मिस करूंगी। अभिनेत्री का इशारा उन खूबसूरत पलों की तरफ था, जो उन्होंने चोट के बाद घर पर आराम करते हुए बिताए।

गेम खेलने से पूजा-पाठ तक, घर पर ऐसे बिताया वक्त

रश्मिका की तस्वीरों में उनके घर की खूबसूरत झलक देखने को मिली। उन्होंने आराम के दौरान अपने पसंदीदा गेम खेले और अपने पेट डॉग के साथ भी समय बिताया। इसके अलावा उनके घर का गार्डन और आसपास का खूबसूरत नजारा भी तस्वीरों में दिखाई दिया। कुछ तस्वीरों में रश्मिका पूजा-पाठ करती नजर आईं, जबकि अन्य तस्वीरों में पजल गेम्स की झलक देखने को मिली।

अगस्त में खुद दी थी चोट की जानकारी

रश्मिका के चोटिल होने की खबर जुलाई के आखिर में सामने आई थी। 3 अगस्त को अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी चोट की जानकारी दी थी। उन्होंने एक लंबे नोट के जरिए बताया था कि वह चोट से उबरने के लिए आराम कर रही हैं। अब करीब एक महीने बाद रश्मिका ने काम पर लौटने का ऐलान किया है। हालांकि, उन्होंने अपनी चोट की मौजूदा स्थिति या शूटिंग के दौरान अपनी फिटनेस को लेकर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

फैंस के लिए राहत की खबर

रश्मिका मंदाना की वापसी की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस काफी खुश हैं। अभिनेत्री लगातार अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। चोट के बाद घर पर बिताए समय की तस्वीरें शेयर करने के साथ अब उन्होंने साफ कर दिया है कि वह जल्द ही फिर से अपने काम में व्यस्त होने वाली हैं।

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

Kolkata Puja Stampede: CM अधिकारी के साथ काली मंदिर पहुंचे अमित शाह, अस्पताल जाकर घायलों का जाना हाल

SEM कोर्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर सुनवाई आज, नहीं मिली जमानत तो क्या करेगी CJP?

Weather Alert: IMD का 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार में तेज हवाओं की चेतावनी

कोलकता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में की 19 मौत, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, CM बोले- बख्शा नहीं जाएगा