रश्मिका मंदाना को लगी चोट, यूजर्स ने पूछा तीखा सवाल 
मनोरंजन

फिल्म रिलीज के वक्त ही लगती है चोट? रश्मिका के वीडियो पर यूजर्स के तीखे सवाल

रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म मैसा का पोस्टर जारी हुआ, फैंस नए लुक को देख एक्साइटेड हैं, लेकिन रश्मिका के हाथ में चोट का वीडियो भी वायरल हुआ है, फैंस चोट को लेकर चिंता जता रहे हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: रश्मिका मंदाना इस समय फिल्म कुबेर को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच उनकी अपकमिंग फिल्म मैसा का पोस्टर भी जारी हुआ है, जिसमें रश्मिका मंदाना नए अवतार में नजर आ रही हैं। रश्मिका के फैंस उनके नए लुक को देखकर एक्साइटेड हो गए हैं। इसी बीच रश्मिका मंदाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उनके हाथ में चोट लगी हुई नजर आ रही है। चोट को देखकर यूजर इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ ने रश्मिका के चोट को लेकर चिंता जताई है, तो कुछ का यह कहना है कि फिल्मों के रिलीज के वक्त ही इन्हे चोट लग जाती है।

विरल भयानी नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर रश्मिका मंदाना का ताजा वीडियो पब्लिश किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं रश्मिका मंदाना आंखों में काला चश्मा लगाए ब्लैक एंड व्हाइट कॉस्टयूम में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की लोग तारीफ कर रहे हैं, लेकिन उनके हाथ में चोट लगी हुई है, बाएं हाथ में उनके चोट पर जैसे ही दर्शकों की नजर पड़ी, यूजर्स उनकी चोट को लेकर चिंता जताने लगे, वहीं कुछ यूजर ऐसे भी हैं जिन्होंने रश्मिका से तीखा सवाल पूछ लिया है।

रश्मिका मंदाना के हाथ में लगी चोट का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, यूजर्स रश्मिका से तीखा सवाल पूछते हुए नजर आए हैं। एक यूजर ने अपने सवाल में पूछा है की फिल्मों के रिलीज होने के वक्त ही आपको चोट कैसे लग जाती है। दूसरे यूजर ने लिखा है हमारी रश्मिका फिर से चोटिल हो गई। वहीं कुछ यूजर्स हैं उनके हाथ में लगी चोट को लेकर चिंता जताई है और जल्द ठीक होने की दुआ की है। आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना के पैर में भी चोट लगी थी, जब छावा फिल्म रिलीज हुई थी और यही कारण है कि सोशल मीडिया पर अब वह यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब