रश्मिका मंदाना को धमकी देने वाले विधायक ने मारी पलटी! 
मनोरंजन

Ravikumar Gowda Ganiga: रश्मिका मंदाना को धमकी देने वाले विधायक ने मारी पलटी! बोले- हमले का इरादा नहीं

Rashmika Mandanna: कर्नाटक के कांग्रेस विधायक रवि कुमार गौड़ा गनिगा जिन पर रश्मिका मंदाना को धमकी देने का आरोप लगा, अब उनकी तरफ से बयान सामने आया है और उन्होंने कहा है कि उनका एक्ट्रेस पर हमले का कोई इरादा नहीं था।

अनिल सिंह

Rashmika Mandanna And Ravikumar Gowda Ganiga Controversy: रश्मिका मंदाना इस समय छावा फिल्म की सफलता का जश्न मना रही है। इतना ही नहीं रश्मिका मंदाना ने जब से कैरियर की शुरुआत की है तब से लेकर अब तक वह बेहतरीन फिल्मों के साथ जुड़ चुकी हैं। 'पुष्पा', 'एनिमल', 'पुष्पा 2', 'छावा' और अब सलमान खान के साथ 'सिकंदर' उनका नाम अब तक बेहतरीन फिल्मों के साथ जुड़ा रहा है। कर्नाटक के कांग्रेस के विधायक रवि कुमार गौड़ा गनिगा ने उन पर फिल्म फेस्टिवल के ऑफर को ठुकराने का आरोप लगाया। कन्नड़ भाषा के अपमान का आरोप लगाया और साथ ही सबक सिखाने की बात कही थी। जिसे धमकी के रूप में देखा जाने लगा। उसके बाद रश्मिका मंदाना की सुरक्षा की मांग उठी। जब कांग्रेस विधायक की जमकर आलोचना हुई तो उन्हें अब सफाई देना पड़ा है।

कर्नाटक के कांग्रेस विधायक रवि कुमार गौड़ा गनिगा ने अपने स्पष्टीकरण में कहा कि जब मैंने कहा कि मैं उन्हें सबक सिखाऊंगा इसका मतलब यह नहीं था कि मैं उन पर हमला करने वाला हूं। मैंने सिर्फ इतना कहा था कि उस सीढ़ी को लात मत मारिए जिस पर चढ़कर आप सफल हुए हैं, रश्मिका मंदाना राज्य के प्रोग्राम में शामिल नहीं हुई, मैं बस उन्हें यह कहा था कि वह यहीं का खा कर बड़ी हुई है। मैंने उन्हें पर्सनली यह नहीं कहा कि वह सही नहीं हैं। मैंने रश्मिका की फिल्में देखी है। मैं अपने शब्दों पर कायम हूं, हमारा राज्य और कन्नड़ भाषा का सम्मान किया जाना चाहिए।

कर्नाटक के विधायक रवि कुमार गौड़ा गनिगा के सबक सिखाने वाले बयान पर एक समुदाय में गुस्सा साफ नजर आ रहा था, जिसके बाद रश्मिका मंदाना की सुरक्षा की मांग की गई। उसके बाद अब विधायक को अपनी तरफ से सफाई देनी पड़ी है। दरअसल कांग्रेस विधायक रश्मिका मंदाना से नाराज क्यों नजर आ रहे हैं इसके पीछे एक बयान है रश्मिका मंदाना ने कुछ समय पहले कथित तौर पर यह कहा था मुझे नहीं पता कर्नाटक कहां है और मेरे पास समय नहीं है। इस बयान के बाद कांग्रेस विधायक ने रश्मिका मंदाना को लेकर अपनी नाराजगी जताई थी। उन्होंने उसे वक्त यह भी कहा था कि रश्मिका ने कर्नाटक में कन्नड़ मूवी 'किरिक पार्टी' से अपना करियर शुरू किया था, लेकिन उन्होंने राज्य की संस्कृति और भाषा को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी