रोहित सराफ, राशा थडानी और नितांशी गोयल (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

राशा थडानी और नितांशी गोयल होंगी आमने-सामने, रोहित सराफ की एंट्री से बढ़ा रोमांटिक ड्रामा

Rohit Saraf New Film: राशा थडानी और नितांशी गोयल को एक नई रोमांटिक फिल्म के लिए कास्ट किए जाने की चर्चा है। इस इंटेंस लव स्टोरी में रोहित सराफ भी नजर आ सकते हैं। फिल्म के डायरेक्टर की तलाश जारी है।

सोनाली झा

Rasha Thadani Nitanshi Goel Film: बॉलीवुड में नई प्रतिभाओं की एंट्री के साथ यंग स्टार्स पर आधारित फिल्मों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में एक नई रोमांटिक फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है, जिसमें दो उभरती हुई एक्ट्रेसेस राशा थडानी और नितांशी गोयल एक साथ नजर आ सकती हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में मेल लीड के तौर पर रोहित सराफ का नाम सामने आ रहा है, जिनकी यंग ऑडियंस के बीच जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अनटाइटल्ड रोमांटिक ड्रामा को अतुल कासबेकर और तनुज गर्ग प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। दोनों इससे पहले 2016 की नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘नीरजा’ को प्रोड्यूस कर चुके हैं। ऐसे में उनकी अगली फिल्म को लेकर इंडस्ट्री और दर्शकों दोनों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक इंटेंस लव स्टोरी होगी, जिसमें इमोशन्स और रिलेशनशिप्स को नए नजरिए से पेश किया जाएगा।

नितांशी गोयल और राशा थडानी की फिल्म

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलहाल मेकर्स नितांशी गोयल और राशा थडानी से बातचीत कर रहे हैं और दोनों को ही फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई है। हालांकि अभी तक किसी भी कलाकार की ऑफिशियल कास्टिंग अनाउंस नहीं की गई है। साथ ही फिल्म के निर्देशक को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। मेकर्स ऐसे डायरेक्टर की तलाश में हैं, जो कैरेक्टर-ड्रिवन रोमांस को संवेदनशीलता के साथ पर्दे पर उतार सके।

रोहित सराफ की हो सकती हैं फिल्म में एंट्री

रोहित सराफ की बात करें तो उन्होंने नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज ‘मिसमैच्ड’ से यंग जनरेशन के बीच खास पहचान बनाई है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में भी उनके परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई थी, जहां कई दर्शकों को लगा कि उनकी मौजूदगी में वरुण धवन तक फीके नजर आए। यही वजह है कि मेकर्स उन्हें इस लव स्टोरी के लिए परफेक्ट चॉइस मान रहे हैं।

राशा थडानी और नितांशी गोयल का करियर

वहीं राशा थडानी ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘आजाद’ में डांस और एक्टिंग से ध्यान खींचा था, जबकि नितांशी गोयल ने ‘लापता लेडीज़’ में अपनी सादगी और दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। अगर यह फिल्म फाइनल होती है, तो दो यंग एक्ट्रेसेस का आमने-सामने आना दर्शकों के लिए बेहद दिलचस्प होने वाला है। अब देखना होगा कि इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट का आधिकारिक ऐलान कब किया जाता है।

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह ने मानी हार, नीरज कुमार को बधाई देने से किया इनकार, पार्टी को लेकर दिया जवाब

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया