रणवीर सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

'लूटेरा' की भावनाएं, 'खिलजी' का खौफ और 'धुरंधर' का जोश, रणवीर सिंह के इन डायलॉग्स ने रचा बॉलीवुड में इतिहास

Ranveer Singh Iconic Dialogues: रणवीर सिंह ने कई ऐसे यादगार डायलॉग दिए हैं जो आज भी लोगों की जुबान पर हैं। आइए फिर रणवीर सिंह के उन डायलॉग्स को याद करते हैं, जो आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं।

सोनाली झा
पद्मावत: अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में रणवीर सिंह ने ऐसा खौफ और जुनून दिखाया कि उनका हर डायलॉग आज भी याद किया जाता है। खिलजियों ने आज तक कभी हार कबूल नहीं की सूरज डूबने से पहले भेज दो सिपाही नाप लेते हैं इन राजपूतों की औकात।
धुरंधर 2: 'धुरंधर: द रिवेंज' में रणवीर सिंह ने हमज़ा के किरदार को और बड़े स्तर पर पेश किया। उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और जोशीले डायलॉग्स ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा। अगर तुम लोगों के पटाखे खत्म हो गए हो, तो मैं धमाका शुरू करूं।
धुरंधर: 'धुरंधर' में रणवीर सिंह ने अपने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन और दमदार डायलॉग डिलीवरी से हमज़ा के किरदार को नई पहचान दी। यह किरदार देखते ही देखते दर्शकों का पसंदीदा बन गया और इसके डायलॉग्स सिनेमाघरों में खूब गूंजे। घायल हूं, इसलिए घातक हूं। ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी: रॉकी रंधावा का बेफिक्र और रंगीन अंदाज़ दर्शकों को खूब पसंद आया। उनके डायलॉग्स ने इस किरदार को और भी यादगार बना दिया। ताड़ लो जितना ताड़ना है, देखने की चीज़ हूं, बड़ी मेहनत से बनाई है, ऑल नेचुरल, नो स्टेरॉयड्स।
लूटेरा: 'लूटेरा' में रणवीर सिंह ने अपने सबसे भावुक किरदारों में से एक निभाया। इस फिल्म में उन्होंने बेहद सादगी के साथ गहरे जज़्बात पर्दे पर उतारे। मेरी ज़िंदगी में सबने मेरा इस्तेमाल किया, प्यार सिर्फ तुमने किया।
बाजीराव मस्तानी: पेशवा बाजीराव के किरदार में रणवीर ने हर डायलॉग पूरी ताकत, आत्मविश्वास और शाही अंदाज़ के साथ बोला, जिसने इस किरदार को और भी यादगार बना दिया। बाजीराव की रफ्तार ही बाजीराव की पहचान है।
फिल्म 83: कपिल देव के किरदार में रणवीर सिंह ने देशभक्ति और जज़्बे को पूरी ईमानदारी के साथ पर्दे पर उतारा। उनके कई संवाद दर्शकों के दिलों को छू गए। जब हम ये यूनिफॉर्म पहनकर ग्राउंड में उतरते हैं, तो हमारा एक ही मकसद होता है, जान लगाकर देश के लिए खेलना।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

Belonging: A Journey of Love, सोनिया गांधी की बहुचर्चित आत्मकथा का ऐलान, 10 नवंबर को होगा वैश्विक विमोचन

AK-47 फायरिंग से लेकर यौन उत्पीड़न तक... जंतर-मंतर केस में आज सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा अंतिम फैसला

Weather Today: 23 राज्यों में आसमान से बरसेगी आफत, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान समेत ऑरेंज अलर्ट

कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 झुलसे, मरने वालों में अधिकतर बांग्लादेशी नागरिक