सोनम कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और कृति सेनन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

दीपिका पादुकोण ने दिया दूसरी बेटी को जन्म, रणवीर सिंह के घर आई नन्ही परी, कृति सेनन और सोनम कपूर ने दी बधाई

Deepika Padukone Second Baby Girl: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। दीपिका ने 19 सितंबर को बेबी गर्ल को जन्म दिया, जिसकी खुशखबरी कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर की।

सोनाली झा

Ranveer Singh Deepika Padukone: बॉलीवुड के स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। दीपिका ने 19 सितंबर को एक बेटी को जन्म दिया। रणवीर और दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की है। जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर कपल को बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें बच्चे के पैरों के निशान नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि बेबी गर्ल का स्वागत है। दीपिका ने इसके साथ नजरबट्टू वाली इमोजी भी लगाई है। हालांकि, कपल ने अभी अपनी नवजात बेटी की कोई तस्वीर शेयर नहीं की है। कपल की पहले से एक बेटी है, जिसका नाम दुआ है। कपल के परिवार और करीबी लोगों के साथ-साथ फैंस भी इस खबर से बेहद खुश हैं।

कृति सेनन और सोनम कपूर ने किया कमेंट

दीपिका और रणवीर की पोस्ट सामने आते ही बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। कृति सेनन ने कमेंट करते हुए लिखा कि दोनों को बधाई और दुआ के पास अब एक छोटी बहन है। उन्होंने इसे बड़ा आशीर्वाद बताया। वहीं सोनम कपूर ने भी कपल को बधाई दी और इसे शानदार सपना बताया। हुमा कुरैशी, सोनू सूद, एमी विर्क समेत कई अन्य सितारों ने भी कमेंट कर रणवीर और दीपिका को दूसरी बार माता-पिता बनने की शुभकामनाएं दी हैं।

गणेशोत्सव से जुड़ा है बेटियों के जन्म का कनेक्शन

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की दोनों बेटियों के जन्म को लेकर एक खास संयोग भी देखने को मिल रहा है। उनकी पहली बेटी दुआ का जन्म 8 सितंबर 2024 को गणेश चतुर्थी के ठीक एक दिन बाद हुआ था। अब दूसरी बेटी का जन्म भी सितंबर में गणेशोत्सव के दौरान हुआ है।

डिलीवरी से एक दिन पहले सिद्धिविनायक पहुंची थीं दीपिका

खास बात यह है कि दीपिका पादुकोण डिलीवरी से ठीक एक दिन पहले अपने पति रणवीर सिंह और सास-ससुर के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं। परिवार ने बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया था। इसके अगले ही दिन कपल ने अपनी दूसरी बेटी के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की।

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं