Ranveer Singh Dhurandhar Part 2 Story: बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर आदित्य धर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ 19 मार्च को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। दिसंबर में आई ‘धुरंधर’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद से ही दर्शक इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि मेकर्स ने अब तक कहानी को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं किया है, लेकिन हाल ही में सामने आई सेंसर डिटेल्स ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है, तो चलिए जानते हैं...
दरअसल, CBFC की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ को 9 फरवरी को सर्टिफिकेट जारी किया गया। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 28 मिनट है, जो पहले पार्ट से 6 मिनट कम है। याद दिला दें कि ‘धुरंधर’ की लंबाई 3 घंटे 34 मिनट थी और रिलीज से पहले इसे लेकर काफी चर्चा हुई थी। इसके बावजूद दर्शकों ने फिल्म को भरपूर प्यार दिया और लंबा रनटाइम भी इसकी सफलता में बाधा नहीं बना।
सिर्फ इतना ही नहीं, पहली फिल्म को सेंसर बोर्ड से ‘A’ सर्टिफिकेट मिला था, क्योंकि उसमें हिंसा के कई बेहद तीखे और खून-खराबे वाले दृश्य थे। लेकिन इस बार ‘धुरंधर 2’ को U/A 16+ रेटिंग दी गई है। यह बदलाव चौंकाने वाला है, क्योंकि कहानी के ट्रैक को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा था कि सीक्वल में एक्शन और वायलेंस का स्तर और बढ़ेगा।
रेटिंग से संकेत मिलता है कि इस बार फिल्म में हिंसा को थोड़ा संतुलित किया गया है या फिर उसे अलग अंदाज में पेश किया गया है। इससे फिल्म की पहुंच ज्यादा व्यापक दर्शक वर्ग तक हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Box Office पर फिर मचेगा बवाल, ‘द केरल स्टोरी 2’ रच सकती है इतिहास, 2026 की तीसरी बड़ी फिल्म बनने को तैयार!
आपको बता दें कि 19 मार्च को रिलीज हो रही ‘धुरंधर 2’ का मुकाबला साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होगा। ईद के मौके पर दो बड़ी फिल्मों का आमना-सामना बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर का संकेत दे रहा है।फिलहाल ट्रेलर का इंतजार है, जिससे फिल्म की असली झलक सामने आएगी। सेंसर रेटिंग और रनटाइम के खुलासे के बाद साफ है कि ‘धुरंधर 2’ को लेकर माहौल गर्म है। अब देखना होगा कि ईद पर रणवीर सिंह का एक्शन अवतार कितना धमाका करता है।