Truth or Drink से रणवीर इलाहाबादिया ने चुराया था जोक, बन गया मुश्किल का सबब  
मनोरंजन

चोरी के कंटेंट से हीरो बनना चाहते थे रणवीर इलाहाबादिया, उलटी पड़ गई चाल, ये रहा सबूत

रणवीर इलाहाबादिया इस समय सुर्खियों में आ गए हैं, उनका जो सवाल सुर्खियों में बना हुआ है, वह सवाल उनका नहीं बल्कि किसी और कंटेंट क्रिएटर का है, लेकिन चोरी के कंटेंट से हीरो बनने के चक्कर में रणवीर मुश्किल में फंस गए।

अनिल सिंह

Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं। उनका एक बयान चर्चा में आ गया है। वायरल वीडियो में वह असभ्य भाषा और आपत्तिजनक सवाल पूछते हुए नजर आए हैं। समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट शो में रणवीर इलाहाबादिया ने एक प्रतिभागी से उनके माता-पिता के निजी जीवन को लेकर भद्दा सवाल पूछा था, जिस वजह से उनकी खूब आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने बयान के लिए माफी मांग ली है, लेकिन उन पर कार्रवाई की तलवार अब लटक चुकी है। अब बड़ा खुलासा यह हुआ है कि रणवीर इलाहाबादिया ने जो सवाल पूछा था वह सवाल पहले ही कोई और कंटेंट क्रिएटर पूछ चुका है, मतलब चोरी के कंटेंट से हीरो बनने के चक्कर में रणवीर इलाहाबादिया मुश्किल में फंस गए हैं।

सोशल मीडिया एक पर एक क्लिप वायरल हो रही है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि रणवीर इलाहाबादिया ने जो मजाक किया वह पहले ही किसी और यूट्यूब पर कॉमेडी शो के दौरान किया जा चुका है। वायरल पोस्ट में यह लिखा है कि इतना बड़ा कांड करने के बाद यह पता चला कि यह कंटेंट भी चोरी का है, कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि रणवीर इलाहाबादिया कॉपी पेस्ट का आरोप लग रहा है। ओजी क्रू नाम के यूट्यूब चैनल पर ट्रुथ और ड्रिंक शो में सैम नाम की एक महिला एलन नाम के शख्स से वो ही सवाल करती हैं, जो रणवीर इलाहाबादिया ने समय रैना के शो पर किया था।

रणवीर इलाहाबादिया ने शो के दौरान एक प्रतिभागी से यह पूछ लिया था कि क्या वह अपने पेरेंट्स को हर दिन अंतरंग संबंध बनाते देखना चाहेंगे या फिर उसमें शामिल होकर इसे बंद करेंगे। रणवीर इलाहाबादिया पर Truth or Drink शो के कंटेंट को कॉपी करने का आरोप लग रहा है। ये शो 2 हफ्ते पहले ही यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जिसे अब तक 3.5 मिलियन लोग देख चुके हैं। समय रैना के शो पर विवाद हो गया, लेकिन उस शो पर विवाद इसलिए नहीं हुआ क्योंकि वह एडल्ट कंटेंट में गिना जाता है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर