रणवीर इलाहाबादिया का गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप? 
मनोरंजन

रणवीर इलाहाबादिया का गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप? निक्की शर्मा ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

Ranveer Allahbadia And Nikki Sharma Breakup: रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब खबर यह है कि उनकी कथित गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा ने भी उनसे दूरी बना ली है।

अनिल सिंह

Ranveer Allahbadia And Nikki Sharma Breakup: रणवीर इलाहाबादिया इंडियाज गॉट लेटेंट में की गई अश्लील टिप्पणी को लेकर विवादों में हैं। उनके लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। खबर के मुताबिक उनकी कथित गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा ने भी अब उनसे दूरी बना ली है। रणवीर इलाहाबादिया और निक्की शर्मा रिलेशनशिप में हैं, ऐसा कहा जा रहा था लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया। ऐसे में दोनों रिलेशनशिप में थे इसका दावा नहीं किया जा सकता, लेकिन अब यह कहा जा रहा है की निक्की ने रणवीर इलाहाबादिया से दूरी बना ली है। आइए जानते हैं क्या है मामला।

निक्की शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। निक्की शर्मा की इस पोस्ट को रणवीर इलाहाबादिया के साथ जोड़ा जा रहा है। इस पोस्ट में निक्की लड़कों को लेकर बात करते हुए नजर आई है। पोस्ट में जारी किए गए वीडियो में वह नजर आ रही है और साथ ही में लिखा हुआ है, उसकी लड़की दोस्त उसकी फेल हो चुकी टॉकिंग स्टेज है। लड़कियों आंखें खुली रखो। निक्की के इस पोस्ट को लोगों ने पढ़ा, कुछ लोगों को पोस्ट समझ में नहीं आई तो कुछ लोग इसे रणवीर इलाहाबादिया के साथ जोड़कर देख रहे हैं और कहा यह जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है, हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इसके बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

रणवीर इलाहाबादिया के बारे में अगर बात करें तो वह इस समय इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद से जुड़े हुए हैं। समय रैना के शो में उन्होंने वहां मौजूद एक प्रतियोगी के माता-पिता को लेकर अश्लील टिप्पणी कर दी थी। जिसकी वजह से हंगामा मच गया, वीडियो वायरल होते ही रणवीर इलाहाबादिया के बयान की जमकर आलोचना की गई और उनके ऊपर इस समय कई केस दर्ज हो चुके हैं और फिलहाल वह इस मुसीबत में घिरे हुए हैं और निक्की शर्मा के साथ अब उनका ब्रेकअप, ऐसा लग रहा है कि रणवीर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

December Bank Holiday 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास