Randeep Hooda Takes A Metro Ride: सरबजीत, हाईवे और स्वातंत्र्यवीर सावरकर में अपने दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने वाले रणदीप हुड्डा ने एक अनोखा कारनामा कर दिखाया है।
मुंबई में मानसून की एंट्री होने से पूरा शहर जलमग्न हो गया है। जलजमाव के कारण शहर में कार चलाना मुश्किल हो गया है, जिसके चलते आम जनता के साथ ही बड़े बड़े एक्टर्स को भी ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
हाल ही में मुंबई की बारिश के बचते बचाते रणदीप हुड्डा को मुंबई मेट्रो में सफर करते हुए देखा गया है। घंटों ट्रैफिक जाम में फंसने से बाद रणदी हुड्डा ने अपनी लग्जरी कार को सड़क पर छोड़कर मेट्रो से आगे का सफर तय करने का फैसला लिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर रणदीप की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
जानकारी के अनुसार, अंधेरी ईस्ट में रणदीप हुड्डा अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग कर रहे थे। जैसे ही शूटिंग खत्म हुई, तो बाहर जोरदार बारिश हो रही थी, जिसके चलते मुंबई की सड़कें जाम थी। भारी बारिश और लंबे ट्रैफिक जाम से बचने के लिए रणदीप ने मेट्रो से घर पहुंचने का फैसला लिया।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही फोटो और वीडियो में रणदीप हुड्डा आम जनता की तरह ही मेट्रो के सफर का आनंद लेते हुए नजर आ रहे है। इस मेट्रो राइड के दौरान रणदीप ब्लैक जींस, ग्रे टी शर्ट में मेट्रो कोच में सफर करते नजर आए। हालांकि चेहरे पर मास्क लगा होने के कारण मेट्रो में मौजूद लोगों से अपनी पहचान छुपाने में रणदीप कामयाब रहे।
ये भी पढ़ें:- सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
यदि रणदीप की पर्सनल लाइफ की बात की जाएं, तो वे हाल ही में पिता बने हैं। 10 मार्च 2026 के दिन रणदीप और उनकी पत्नी लिन लैशराम के घर में एक नन्ही परी ने आगमन किया है। अपनी गुड़िया के जन्म के एक महीने बाद रणदीप और उनकी पत्नी ने अपनी लाडली की झलक सोशल मीडिया पर साझा की थी।