रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने शादी की दूसरी सालगिरह पर की प्रेग्नेंसी की घोषणा 
मनोरंजन

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने शादी की दूसरी सालगिरह पर की प्रेग्नेंसी की घोषणा, फैंस में खुशी की लहर

Randeep Hooda Wife Pregnancy News: रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने फैंस को एक बेहद खूबसूरत खुशखबरी दी है। कपल ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह के मौके पर बताया कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।

सोनाली झा

Randeep Hooda Lin Laishram Pregnancy News: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी, एक्ट्रेस एवं एंटरप्रेन्योर लिन लैशराम, ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह के मौके पर फैंस को एक बेहद खूबसूरत खुशखबरी दी है। कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्यारा सा ज्वाइंट पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। यह घोषणा सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई और फैंस से लेकर साथी कलाकारों तक सभी ने इस नई शुरुआत के लिए कपल को दिल से शुभकामनाएं दीं।

रणदीप और लिन ने अपनी पोस्ट में लिखा कि लव और एडवेंचर के दो साल और अब एक छोटा सा वाइल्ड हमारे जीवन में आने वाला है। इस खूबसूरत लाइन के साथ तस्वीरों में दोनों की खुशियां साफ झलक रही थीं। फैंस ने कमेंट सेक्शन में ढेर सारी बधाइयाँ दीं, जबकि कुछ ने मजाकिया अंदाज में भी कपल को शुभकामनाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि काश आपने लाल चावल की खीर खाई होती, जिसका संदर्भ मणिपुरी परंपराओं से जुड़ा था।

रणदीप हुड्डा और लिन की मुलाकात

रणदीप हुड्डा और लिन की मुलाकात नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप ‘मोटली’ के दौरान हुई थी। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और फिर 2023 में इम्फाल, मणिपुर में बेहद पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाजों के साथ उनकी शादी हुई। इस शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार शामिल हुए थे। शादी के दौरान रणदीप का पारंपरिक मणिपुरी दूल्हा लुक और लिन का खूबसूरत ब्राइडल अवतार काफी चर्चा में रहा था।

रणदीप और लिन ने जीता फैंस का दिल

लिन लैशराम सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक सफल एंटरप्रेन्योर भी हैं। वह ‘जाने तू… या जाने ना’, ‘मेरी कॉम’, ‘अक्सोन’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, और ओम शांति ओम में भी उनका एक छोटा लेकिन यादगार रोल रहा है। अब, दो साल की शादी के बाद कपल अपने जीवन के नए अध्याय में कदम रखने जा रहा है। रणदीप और लिन के फैंस उनके बच्चे के स्वागत को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यह सालगिरह कपल के लिए हमेशा खास रहेगी, क्योंकि इसी दिन उन्होंने अपनी जिंदगी में आने वाली सबसे बड़ी खुशी का ऐलान किया।

सरकार का दबाव, कॉलेजियम में मतभेद और जजों की नियुक्ति…जस्टिस कौल की किताब में चंद्रचूड़ को लेकर क्या दावा?

BJP-RSS को पवन खेड़ा ने घेरा, लगाया खरगे के अपमान का आरोप; बोले-देश सब देख रहा है

चक्रवाती तूफान मचा सकता तबाही, आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने सतर्क रहने की दी सलाह

खरगे के मोदी का बाप भी जाएगा बयान पर भड़के अमित शाह, कहा- राहुल के नेतृत्व में रोज अभद्रता हो रही

कर्नाटक स्टिंग विवाद: CM डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच बढ़ा टकराव, कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज