रणबीर कपूर, साईं पल्लवी, यश, सनी देओल और रवि दुबे (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

भगवान राम बनने पर रणबीर कपूर हुए भावुक, यश ने जताया आभार, सनी देओल की एंट्री पर गूंज उठीं तालियां

Ramayana Cast Event: दिल्ली में आयोजित 'रामायण: प्रथम संकल्प' इवेंट में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल और रवि दुबे ने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव शेयर किए। यश ने इस अवसर के लिए आभार जताया।

सोनाली झा

Ramayana Event: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित फिल्म 'रामायण' के 'प्रथम संकल्प' इवेंट में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने मंच शेयर किया और इस मेगा प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने पर अपनी खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे और अरुण गोविल समेत कई कलाकार मौजूद रहे। सभी ने अपने-अपने किरदारों से जुड़ा अनुभव शेयर किया, जिसे दर्शकों ने तालियों के साथ सराहा।

भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर ने कहा कि बचपन से उन्होंने अरुण गोविल को भगवान राम के रूप में देखा है। उन्होंने कहा कि अगर मैं उनकी तरह इस किरदार को थोड़ा भी निभा पाया तो यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी। रणबीर ने अरुण गोविल का आभार भी व्यक्त किया। वहीं माता सीता का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी ने भावुक होते हुए कहा कि इस भूमिका को स्वीकार करने से पहले उन्होंने आंखें बंद कर माता सीता से प्रार्थना की थी कि उन्हें इस किरदार को निभाने की शक्ति और आशीर्वाद मिले।

यश और रवि दुबे ने कही ये बात

फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे साउथ सुपरस्टार यश ने मंच से कहा कि मुझे यह अवसर देने के लिए शुक्रिया। उन्होंने निर्माता, निर्देशक और पूरी टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस भव्य फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है। वहीं भगवान लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे रवि दुबे भी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि इस किरदार को निभाना उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है और इसके लिए उन्होंने निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा का आभार जताया।

सनी देओल की एंट्री पर गूंजा ऑडिटोरियम

कार्यक्रम का सबसे जोशीला पल तब आया जब हनुमान की भूमिका निभा रहे सनी देओल ने मंच पर एंट्री की। उनकी मौजूदगी पर दर्शकों ने जोरदार तालियों से स्वागत किया। सनी ने कहा कि 'रामायण' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि हर भारतीय की आस्था से जुड़ी कहानी है और उन्हें पूरा विश्वास है कि देश का हर व्यक्ति इस फिल्म को देखने सिनेमाघरों तक पहुंचेगा। इवेंट के अंत में फिल्म का ट्रेलर एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाया गया, जिसे देखकर मौजूद दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ पूरी टीम का उत्साह बढ़ाया।

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां