रणबीर कपूर और यश  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

रामायण रिलीज से पहले विवादों में, रामलीला महासंघ ने ट्रेलर पर उठाए सवाल, मेकर्स को दी चेतावनी

Ramayana Controversy: रणबीर कपूर की 'रामायण' रिलीज से पहले विवादों में घिर गई है। दिल्ली रामलीला महासंघ ने ट्रेलर के कॉस्ट्यूम और प्रस्तुति पर सवाल उठाते हुए फिल्म की प्री-स्क्रीनिंग की मांग की है।

सोनाली झा

Ranbir Kapoor Ramayana Controversy: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर निर्देशक नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है। करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हो रही इस मेगा प्रोजेक्ट को लेकर दिल्ली रामलीला महासंघ ने आपत्ति जताई है। महासंघ ने मांग की है कि फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने से पहले रामलीला समितियों और सनातन धर्म से जुड़े प्रतिनिधियों को दिखाया जाए।

रामलीला महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा कि वे फिल्म का विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि चाहते हैं कि यह लोगों तक सही तरीके से पहुंचे। उन्होंने कहा कि ट्रेलर देखने के बाद उन्हें निराशा हुई क्योंकि उसमें उन्हें 'रामायण' का आध्यात्मिक और भावनात्मक स्वरूप नजर नहीं आया। उन्होंने कहा कि ट्रेलर में कलाकारों के कॉस्ट्यूम भी उन्हें पारंपरिक छवि के अनुरूप नहीं लगे।

रिलीज से पहले स्क्रीनिंग की मांग

अर्जुन कुमार ने कहा कि रामलीला महासंघ चाहता है कि फिल्म को रिलीज से पहले रामलीला समितियों और धर्म से जुड़े लोगों को दिखाया जाए। यदि उन्हें किसी तरह की कमी या आपत्तिजनक बात नजर आती है तो वे निर्माता-निर्देशक को सुझाव देंगे, ताकि समय रहते आवश्यक सुधार किए जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि फिल्म धार्मिक भावनाओं का सम्मान करती है तो महासंघ उसका स्वागत करेगा और लोगों को सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने के लिए प्रेरित भी करेगा।

आदिपुरुष का भी किया जिक्र

बातचीत के दौरान अर्जुन कुमार ने 'आदिपुरुष' का उदाहरण देते हुए कहा कि उस फिल्म को लेकर भी दर्शकों की धार्मिक भावनाएं आहत होने की शिकायतें सामने आई थीं। उन्होंने कहा कि 'रामायण' के साथ वैसी स्थिति दोबारा नहीं बननी चाहिए। महासंघ ने चेतावनी दी कि अगर फिल्म को बिना धार्मिक प्रतिनिधियों को दिखाए रिलीज किया गया और उसमें आपत्तिजनक सामग्री पाई गई, तो इसका विरोध किया जाएगा।

दिवाली 2026 पर रिलीज होगी फिल्म

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ दो भागों में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। 

नमित मल्होत्रा के अनुसार यह भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है। पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में दर्शकों के सामने आएगा।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

चर्चा से भाग रहा है विपक्ष जंतर-मंतर और राम मंदिर विवाद पर लोकसभा-राज्यसभा ठप, जानिए संसद में आज क्या-क्या हुआ

PM मोदी से मिले सुप्रिया सुले और NCP-SP के 8 सांसद, 15 मिनट की मुलाकात में उठे महाराष्ट्र के 8 अहम मुद्दे

संसद में विपक्ष हंगामे के बीच NDA का मंगल मिलन, PM मोदी और सांसदों ने लहराया तिरंगा, एकता का दिया संदेश

पुडुचेरी क्रिकेट विवाद में नया मोड़, अंडर-19 कोच एस वेंकटरमण के खिलाफ FIR दर्ज