फिल्म रामायण (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

रणबीर कपूर की रामायण मचाएगी तहलका, पहले दिन 160 करोड़ की कमाई का अनुमान, जवान-एनिमल को देगी टक्कर

Ranbir Kapoor Ramayana Movie: रणबीर कपूर और यश की आने की फिल्म 'रामायण' दुनिया भर में 160 करोड़ रुपये की धमाकेदार शुरुआती ओपनिंग की ओर बढ़ रही है, जो कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ देगी।

यति सिंह

Highlights

  • रणबीर कपूर की रामायण की ग्लोबल ओपनिंग को लेकर 160 करोड़ रुपये का अनुमान।

  • फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण और साई पल्लवी मां सीता की अहम रोल में नजर आएंगी।

  • फिल्म की पहले दिन की कमाई जवान और एनिमल जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को चुनौती दे सकती है।

Ramayana Box Office Predictions: फिल्म इंडस्ट्री में इस समय जिस एक नाम की सबसे ज्यादा गूंज है, वह डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' है। इस महाकाव्य पर आधारित भव्य सिनेमैटिक प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज इस कदर बढ़ चुका है कि इसकी रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस के सारे पुराने अनुमान धरे के धरे रह गए हैं।

फिल्म रामायम में रणबीर कपूर भगवान राम का रोल निभा रहे हैं, जबकि साउथ के सुपरस्टार यश और एक्ट्रेस साई पल्लवी भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। खबरों के अनुसार फिल्म कलेक्शन के मामले में एक ऐसा बेंचमार्क सेट करने जा रही है जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने पहले की होगी।

ग्लोबल स्तर पर धमाकेदार शुरुआत का अनुमान

फिल्म रामायण के ट्रेड ट्रैकिंग रिपोर्ट्स के अनुसार यह मेगा बजट फिल्म दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले ही दिन लगभग 160 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन करने का दम रखती है। भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी इसे लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है, खासकर नॉर्थ अमेरिका और खाड़ी देशों में इसकी एडवांस बुकिंग के संकेत बेहद मजबूत हैं।

मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट के विजुअल्स और वीएफएक्स पर पानी की तरह पैसा बहाया है, और दर्शकों का यह भारी सपोर्ट इस बात की गवाही दे रहा है कि वैश्विक पटल पर यह भारतीय सिनेमा का अब तक का सबसे बड़ा तहलका साबित हो सकता है।

जवान और एनिमल जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़ा

शाहरुख खान की एक्शन थ्रिलर 'जवान' और खुद रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' जैसी बड़ी फिल्मों की ओपनिंग के मुकाबले 'रामायण' का यह शुरुआती अनुमान कहीं आगे निकल गया है।

कुछ चुनिंदा पैन-इंडिया फिल्मों के सर्वकालिक रिकॉर्ड्स की बात करें तो टक्कर अभी भी कड़ी बनी हुई है, लेकिन जिस तरह से इस पौराणिक ड्रामे को लेकर हाइप क्रिएट हुई है, उसने तमाम पुराने समीकरणों को पीछे छोड़ दिया है।

धुरंधर 2 और आरआरआर से है सख्त मुकाबला

भले ही फिल्म रामायण कई रिकॉर्ड्स को तोड़ रही है, लेकिन बॉक्स ऑफिस के कुछ टॉप पायदानों पर अभी भी कुछ अन्य फिल्मों का दबदबा कायम है। ग्लोबल स्तर पर सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज करने वाली कुछ चुनिंदा फिल्मों जैसे कि 'आरआरआर' और रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के शुरुआती आंकड़ों के मुकाबले यह फिल्म अभी उस लीग के बेहद करीब जरूर है, लेकिन कुछ मामलों में उन्हें पछाड़ पाना एक चुनौती बना हुआ है।

हिंदी और दक्षिण भारतीय बाजारों में भारी क्रेज

इस फिल्म की सफलता का सबसे बड़ा आधार इसकी पैन-इंडिया पहुंच है, जो उत्तर से लेकर दक्षिण तक के दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। हिंदी भाषी क्षेत्रों में जहां रणबीर कपूर की लोकप्रियता चरम पर है, वहीं दक्षिण के राज्यों में यश की मौजूदगी इस फिल्म को एक अलग ही स्तर पर ले जा रही है।

सिनेमाघर मालिकों का मानना है कि रिलीज के पहले दिन लगभग सभी प्रमुख शहरों में शोज हाउसफुल रहने वाले हैं। परिवार के हर वर्ग के दर्शक इस महागाथा को बड़े पर्दे पर अनुभव करने के लिए उत्सुक हैं, जिससे यह साफ है कि आने वाले हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड टूटना तय है।

दीपावली पर 8 नवंबर को बंद रहेंगे खाटू श्याम मंदिर के कपाट, कमेटी ने जारी की सूचना, जानें कब खुलेंगे पट

SIR पर संजय सिंह की CEC को चिट्ठी, SC के निर्देश लागू करने की मांग, कहा- बताए 3 करोड़ घुसपैठियों के नाम

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर पुलिस का शिकंजा, गैर-जमानती वारंट जारी; SIT की इनाम घोषित करने की तैयारी

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी