रणबीर कपूर और विक्की कौशल की ‘लव एंड वॉर’ लुक हुआ वायरल 
मनोरंजन

रणबीर कपूर और विक्की कौशल की लव एंड वॉर लुक हुआ वायरल, फैंस हुए दीवाने

संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। हाल ही में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के मूंछों वाले पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जो मुंबई के एक सैलून में देखे गए।

सोनाली झा

मुंबई: संजय लीला भंसाली की मास्टरपीस फिल्म लव एंड वॉर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बॉलीवुड की सबसे बड़ी और मच अवेटेड फिल्मों में से एक मानी जा रही लव एंड वॉर में तीन दमदार कलाकार रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट नज़र आने वाले हैं। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है और एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है।

नेटिजन्स हाल ही में ने एक सैलून में रणबीर और विक्की की मूंछों वाले पोस्टर देखे, जिसे देखकर फैन्स क्रेज़ी हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लव एंड वॉर को लेकर जबरदस्त हलचल मची हुई है। यूज़र्स बता रहे हैं कि उन्होंने ये पोस्टर कहां देखा और कैसे अचानक उनकी नजर इसपर पड़ी। साथ ही वो ये भी कह रहे हैं कि अब तो फिल्म का इंतजार करना और भी मुश्किल हो गया है।

एक यूजर ने लिखा कि आज एक सैलून के पास से गुज़रा और देखा कि वहां की दीवार पर रणबीर कपूर की फोटो लगी है। पूरी विंटेज मूंछों में। विक्की की भी। मतलब ये क्या चल रहा है। संजय लीला भंसाली ने अभी तो एक भी झलक नहीं दिखाई और माहौल पहले से ही कमाल का है। एक और फैन ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि बस एक सैलून के पास से गुजर रहा था और रणबीर कपूर और विक्की कौशल के तीखे मूंछ वाले पोस्टर देख लिए इंतजार करो। क्या ये उनके लुक का इशारा है। क्योंकि ये सच में संजय लीला भंसाली वाला मूड दे रहा है। लव एंड वॉर तो धीरे-धीरे चल ही रहा है।

एक फैन ने बताया कि बस यूं ही एक सैलून में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के लुक वाले पोस्टर देख लिए मूंछें, पुरानी जमाने की शान, सब कुछ भंसाली ने अभी तक कोई टीजर रिलीज़ नहीं किया और हम पहले ही मूड में आ गए हैं। लव एंड वॉर बहुत जबरदस्त होने वाला है। एक फैन ने ट्वीट किया कि अभी-अभी एक रैंडम सैलून की दीवार पर SLB बॉयज को फुल ग्लैम मोड में क्यों देख लिया?? रणबीर, विक्की मूंछें, मिस्ट्री, मूड लव एंड वॉर का ये बिल्ड-अप चुपचाप होकर भी कितना ज़ोरदार है।

कावेरी पानी का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीठ बोली- पहले कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए तमिलनाडु

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत