रामायण: पार्ट 1 का ट्रेलर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘रामायण’ ट्रेलर का काउंटडाउन शुरू, जानिए कितने बजे मिलेगी पहली झलक, थिएटर प्रीमियर नहीं होने से फैंस मायूस

Ramayana Trailer: रणबीर कपूर और यश स्टारर 'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर 24 जुलाई को सुबह 8 बजे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा। इससे पहले इसकी स्क्रीनिंग सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में होगी।

सोनाली झा

Ramayana Trailer Release Timing: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 24 जुलाई को फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज किया जाएगा, जिसे लेकर देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। मेकर्स पहले ही ट्रेलर रिलीज की पुष्टि कर चुके हैं और अब इसकी टाइमिंग भी सामने आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेलर की पहली स्क्रीनिंग अमेरिका के प्रतिष्ठित सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में होगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में ट्रेलर की स्क्रीनिंग भारतीय समयानुसार सुबह करीब 3:15 बजे से 4:15 बजे के बीच होगी। इसके कुछ घंटे बाद यानी सुबह 8 बजे फिल्म का ट्रेलर आधिकारिक तौर पर यूट्यूब और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। मेकर्स इसे एक ग्लोबल इवेंट की तरह पेश करने की तैयारी में हैं, ताकि दुनियाभर के दर्शक एक साथ इस भव्य प्रस्तुति का हिस्सा बन सकें।

थिएटर में 3D ट्रेलर देखने का सपना टूटा

फिल्म के ट्रेलर को लेकर लंबे समय से चर्चा थी कि मेकर्स डिजिटल रिलीज से पहले इसका 3D थिएटर प्रीमियर करेंगे। माना जा रहा था कि दर्शक बड़े पर्दे पर ट्रेलर का शानदार अनुभव ले सकेंगे। हालांकि अब साफ हो गया है कि ऐसी कोई योजना नहीं है। ट्रेलर को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया जाएगा। पहले इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में होगी और उसके बाद इसे सीधे ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा। इस खबर से कई फैंस जरूर निराश हुए हैं, जो बड़े पर्दे पर इसकी पहली झलक देखना चाहते थे।

दिवाली 2026 पर रिलीज होगी रामायण: पार्ट 1

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण: पार्ट 1’ भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में गिनी जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स का जिम्मा ऑस्कर विजेता वीएफएक्स स्टूडियो DNEG ने संभाला है। नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित यह फिल्म दिवाली 2026 पर IMAX और अन्य प्रीमियम फॉर्मेट्स में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी

सत्य निकेतन हादसे में PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में सामने आया बिल्डिंग का पूरा कनेक्शन

झगड़ा लगा गए धीरेंद्र शास्त्री, बंगाल में नॉन वेज पर सियासी संग्राम, दिलीप घोष ने कांग्रेस की FIR पर उठाए सवाल

वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर पलटवार, आरोप बताया बेबुनियाद, बोले- केजरीवाल से बर्दाश्त नहीं हो रहा

कर्नाटक में ED की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद प्रियंका के घर समेत 18 ठिकानों पर छापेमारी