रणबीर कपूर, नमित मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

रामायण की 'प्रथम संकल्प' इवेंट में जुटी पूरी स्टारकास्ट, रणबीर कपूर से रवि दुबे तक ने बढ़ाया फिल्म का उत्साह

Ramayana Cast: 'रामायण' के 'प्रथम संकल्प' इवेंट में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे, अरुण गोविल और पूरी स्टारकास्ट एक साथ नजर आई। 'रामायण' का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होगा।

सोनाली झा

Ramayana Pratham Sankalp Event: भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल रामायण को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म के भव्य ट्रेलर लॉन्च से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'प्रथम संकल्प' कार्यक्रम में फिल्म की पूरी टीम एक साथ नजर आई। इस खास मौके पर निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी, अभिनेता रणबीर कपूर, साई पल्लवी, अरुण गोविल, रवि दुबे, कुणाल कपूर और कवि कुमार विश्वास समेत कई हस्तियां मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के दौरान सभी कलाकारों ने मंच शेयर किया और एक यादगार ग्रुप फोटो भी खिंचवाई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। 'प्रथम संकल्प' इवेंट में रकुल प्रीत सिंह, शोभना और अजिंक्य देव भी शामिल हुए। फिल्म की पूरी टीम को एक साथ देखकर फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर इस आयोजन की तस्वीरों और वीडियोज को खूब पसंद किया जा रहा है।

कौन निभाएगा कौन-सा किरदार

निर्देशक नितेश तिवारी रामायण की कालजयी कथा को आधुनिक तकनीक और शानदार विजुअल्स के साथ बड़े पर्दे पर पेश कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। दमदार स्टारकास्ट की वजह से फिल्म पहले ही चर्चा का केंद्र बनी हुई है। फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा बनी हुई है और हर नई अपडेट दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन रही है। ऐसे में इस इवेंट ने फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

दो भागों में रिलीज होगी रामायण

रामायण का निर्माण प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस मिलकर कर रहे हैं। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में दुनियाभर के IMAX सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। वहीं, फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है। ट्रेलर लॉन्च से पहले आयोजित 'प्रथम संकल्प' कार्यक्रम ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। अब फैंस बेसब्री से 24 जुलाई का इंतजार कर रहे हैं, जब उन्हें इस मेगा प्रोजेक्ट की पहली विस्तृत झलक देखने को मिलेगी।

तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें