फिल्म रामायण (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

न रणबीर की फीस, न यश का लुक... 24 कैरेट सोने से बना रावण का सिंहासन, सूर्पणखा के रथ की कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

Ramayana Movie Budget: फिल्म रामायण के भव्य सेट और महंगे प्रॉप्स सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं, जहां रावण का सोने का सिंहासन और सूर्पणखा का रथ करोड़ों में तैयार हुआ है।

यति सिंह

Highlights

  • रामायण में रावण का सिंहासन बनाने में करीब 1 करोड़ रुपये खर्च हुए।

  • रावण के सिंहासन पर 24 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया गया।

  • सूर्पणखा के रथ को तैयार करने में करीब 1.5 करोड़ रुपये लगे।

  • सिंहासन बनाने में 4 महीने और रथ बनाने में 3 महीने का समय लगा।

Ramayana Movie Ravana Throne Cost: फिल्म इंडस्ट्री में जब भी किसी बड़े बजट की पौराणिक फिल्म की बात आती है, तो दर्शकों के मन में उसकी भव्यता और कलाकारी की एक अलग ही तस्वीर उभर जाती है। इन दिनों डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण अपने विशाल सेट और बेजोड़ प्रोडक्शन डिजाइन के कारण हर तरफ चर्चाओं में है।

यह सिनेमाई पेशकश भारतीय फिल्म इतिहास की अब तक की सबसे महंगे बजट वाली फिल्मों में गिनी जा रही है, जिसके पहले हिस्से का बजट ही लगभग 1600 करोड़ रुपये आंका गया है। फिल्म के सीन और वीएफएक्स तो दर्शकों को अपनी ओर खींच ही रहे हैं, लेकिन इसके पीछे की गई बारीक कारीगरी भी किसी को भी हैरान करने के लिए काफी है।

फिल्म रामायण के सेट पर असली सोने का हुआ इस्तेमाल

कलाकारों के पहनावे से लेकर हर एक प्रॉप्स को बेहद सावधानी के साथ गढ़ा गया है। फिल्म के आर्ट डायरेक्टर रमेश अंधाले ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कई दिलचस्प खुलासे किए हैं, जिन्होंने पर्दे के पीछे की मेहनत को उजागर कर दिया है।

रमेश अंधाले ने बताया कि आम धारणा के उल्टे केवल कंप्यूटर ग्राफिक्स पर निर्भर रहने के बजाय कई चीजों के असली और भारी-भरकम मॉडल तैयार किए गए थे, जिन पर पानी की तरह पैसा बहाया गया है।

1 करोड़ की लागत से तैयार हुआ रावण का सोने का सिंहासन

फिल्म रामायण का एक बेहद अहम और फेमस सीन वह है जब रावण लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद कुबेर से अधिकार अपने हाथ में लेता है और एक भव्य स्वर्ण सिंहासन पर आसीन होता है। इस खास सिंहासन को रूप देने के लिए डिजाइनिंग टीम को पूरे 4 महीने का कड़ी मेहनत करनी पड़ती थी।

सबसे पहले इसका एक बड़ा मिट्टी का मॉडल बनाया गया, जिसके बाद फाइबर का यूज करके मूल ढांचा तैयार किया गया। इसकी चमक को बनाए रखने के लिए इस पर असली 24-कैरेट पिघला हुआ सोना चढ़ाया गया, जिससे इस अनूठे सिंहासन की कुल लागत लगभग 1 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

महंगे रथ ने बढ़ाई सूर्पणखा के सीन की शान

सिर्फ सिंहासन ही नहीं बल्कि फिल्म रामायण के बाकी किरदारों से जुड़े सामानों को भी उतनी ही बारीकी से तराशा गया है। वन क्षेत्र पंचवटी में जब सूर्पणखा का प्रसंग आता है, तो उनके आने-जाने के लिए एक विशेष रथ का इस्तेमाल किया जाता है।

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह से जुड़े इस एक ही सीन में नजर आने वाले उस रथ को बनाने में भी 3 महीने का लंबा समय लगा था। तकनीकी रूप से पूरी तरह कार्यशील और सौंदर्य के मानकों पर खरा उतरने वाले इस शानदार रथ को बनाने में 1.5 करोड़ रुपये का भारी खर्च आया था, जो फिल्म मेकर्स के विजन को साफ दर्शाता है।

ससुराल वालों से इतनी नफरत? बेंगलुरु में साइको पति ने सास, सालों समेत 7 लोगों को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला राज

23 साल के युवक ने लड़की बनकर 1000 लोगों से की गंदी चैट, 82 की नंगी वीडियो बनाई; जानें फिर आगे क्या किया?

दिल्ली में अरेस्ट के बाद CJP का नया दांव, केरल में SIR के खिलाफ प्रदर्शन; 7 नवंबर को कोच्चि में जुटेंगे नेता

Weather Update: मुरासु तूफान कमजोर, फिर भी दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट; जानें कहां चलेगी तेज हवा

दिल्ली के गफ्फार मार्केट में आग का तांडव, कई दुकानें धधकी; आग बुझाने के लिए पहुंचीं दमकल की 22 गाड़ियां