फिल्म 'रामायण' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

भारत में 1000 करोड़ नेट पार कर 'रामायण' ने रचा इतिहास, 23वें दिन 1800 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Ramayana Box Office Collection Day 23: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण ने 23वें दिन भारत में 1,000 करोड़ नेट का आंकड़ा पार कर लिया है। दुनिया भर में इसका टोटल कलेक्शन 1,790 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

यति सिंह

Highlights

  • रामायण ने 23वें दिन भारत में 1,000 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया।

  • फिल्म रामायण का भारतीय नेट कलेक्शन 1,000.55 करोड़ रुपये पहुंच गया।

  • विदेशों से 595 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन के साथ वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,790.10 करोड़ रुपये हुआ।

  • 5 भाषाओं में रिलीज फिल्म चौथे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन कर रही है।

Ramayana Worldwide Collection Day 23: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म रामायण पार्ट-1 ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने 23वें दिन 8.45 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ भारत में नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।

अब फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 1000.55 करोड़ रुपये और घरेलू ग्रॉस 1195.10 करोड़ रुपये हो गया है। विदेशों से 595 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन जोड़ने के बाद फिल्म की वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1790.10 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है, जो एक आम दर्शक के लिए भी किसी बड़ी सिनेमाई घटना से कम नहीं है।

चौथे हफ्ते भी नहीं थमी फिल्म रामायण की रफ्तार

फिल्म रामायण ने अपने लंबे शुरुआती हफ्ते यानी पहले 8 दिनों में भारत में 564.60 करोड़ रुपये नेट और 675.05 करोड़ रुपये ग्रॉस का मजबूत कलेक्शन किया था। अगले 7 दिनों में यह आंकड़ा 299.15 करोड़ रुपये नेट और 357.10 करोड़ रुपये ग्रॉस रहा, जो पहले हफ्ते के मुकाबले 47 प्रतिशत कम था।

तीसरे हफ्ते में फिल्म रामायण ने 128.35 करोड़ रुपये नेट और 152.85 करोड़ रुपये ग्रॉस जुटाए, जो दूसरे हफ्ते से 57.1 प्रतिशत कम रहा। शुक्रवार को चौथे हफ्ते की शुरुआत 8.45 करोड़ रुपये नेट और 10.10 करोड़ रुपये ग्रॉस के साथ हुई, जो गुरुवार के 9.65 करोड़ रुपये नेट से 12.4 प्रतिशत ही कम है।

5 भाषाओं और 6,584 शो में किसका रहा दबदबा

ताजा आंकड़े के अनुसार रणबीर कपूर और एक्टर यश की फिल्म रामायण ने 5 भाषाओं के कुल 6,584 शो में दर्ज किए। घरेलू नेट कलेक्शन में हिंदी भाषा की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 75.7 प्रतिशत रही, जिसने कुल 757.65 करोड़ रुपये और शुक्रवार को 4,976 स्क्रीनिंग से 5 करोड़ रुपये जुटाए।

कन्नड़ भाषा 79.90 करोड़ रुपये के साथ 8 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर रहा और शुक्रवार को 1.25 करोड़ रुपये जुटाए। तेलुगु ने कुल 58.05 करोड़ रुपये यानी 5.8 प्रतिशत, मलयालम ने 54.30 करोड़ रुपये यानी 5.4 प्रतिशत और तमिल ने 50.65 करोड़ रुपये यानी 5.1 प्रतिशत का योगदान दिया। शुक्रवार को कन्नड़ संस्करण ने 1.25 करोड़ रुपये, तमिल ने 1.05 करोड़ रुपये, मलयालम ने 1 करोड़ रुपये और तेलुगु ने 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया।

ऑक्यूपेंसी और वर्ल्डवाइड ने कैसे दिया बड़ा सहारा

शुक्रवार की ऑक्यूपेंसी को देखा जाए तो कन्नड़ ने 43.7 प्रतिशत के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि मलयालम में 38.1 प्रतिशत, तमिल में 27.2 प्रतिशत, तेलुगु में 23.9 प्रतिशत और हिंदी में 18.3 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही। हिंदी 3D में 23.48 प्रतिशत और हिंदी 2D में 22.61 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।

वहीं तमिल 3D में 34.69 प्रतिशत और कन्नड़ 3D में 57.89 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही, जिसके दोपहर के शो में 68.09 प्रतिशत दर्शक पहुंचे। खबरों के अनुसार शुक्रवार को लगभग 3,94,518 टिकट बिके और कुल टिकट बिक्री 4,17,51,090 तक पहुंच गई।

विदेशी बाजार ने शुक्रवार को 5 करोड़ रुपये जोड़कर कुल 595 करोड़ रुपये ग्रॉस का योगदान दिया, जो वैश्विक ग्रॉस कमाई का लगभग 33.2 प्रतिशत है जबकि भारत का हिस्सा 66.8 प्रतिशत है।

Weather Update: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत 9 राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी

Bisleri की बढ़ी मुश्किलें! पानी के सैंपल में मिला बैक्टीरिया, FSSAI ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई को दी मंजूरी

RSS का विशाल समागम राष्ट्र वंदनम: 9000 स्वयंसेवक करेंगे योग, समाज को मिलेगा नशामुक्ति और एकता का संदेश

Delimitation Bill: क्या मोदी सरकार परिसीमन बिल पास करा पाएगी? जानें BJP का नया फॉर्मूला

तिरुपरंकुंद्रम दीपम विवाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पीएम मोदी ने किया दिल से स्वागत, बोले- जय मुरुगन