चिकिरी चिकिरी सॉन्ग (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

राम चरण ने तोड़ा शाहरुख-अल्लू अर्जुन का 24 घंटे वाला रिकॉर्ड, ‘चिकिरी चिकिरी’ गाने ने मचाया धमाल

Chikiri Chikiri Song: राम चरण और जाह्नवी कपूर का गाना ‘चिकिरी चिकिरी’ रिलीज के 24 घंटे में ही 46 मिलियन व्यूज पार कर इतिहास रच चुका है, लेकिन एक्टेस के डांस मूव्स पर ट्रोल्स का वार जारी है।

स्नेहा मौर्या

Ram Charan And Janhvi Kapoor Chikiri Chikiri Song: साउथ एक्टर राम चरण और जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म ‘पेड्डी’ का पहला गाना ‘चिकिरी चिकिरी’ शुक्रवार को रिलीज हुआ और आते ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया। ए.आर. रहमान के संगीत से सजा यह गाना रिलीज के 24 घंटे के भीतर सभी भाषाओं में मिलाकर 46 मिलियन व्यूज बटोर चुका है। इस तरह यह 2025 का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला गाना बन गया है।

फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना और टीम ने सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि "भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा देखा गया गाना - #ChikiriChikiri। मेगा पावर स्टार @AlwaysRamCharan, @BuchiBabuSana और @ARRahman की तिकड़ी ने एक नया इतिहास रचा है।"

राम चरण के गाने ने मचाया धमाल

इस गाने की सफलता ने राम चरण को शाहरुख खान और अल्लू अर्जुन जैसे सितारों से आगे पहुंचा दिया है। साल 2023 में शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ का गाना ‘जिंदा बंदा’ 24 घंटे में 46 मिलियन व्यूज के साथ टॉप पर था। वहीं 2024 में अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के ट्रैक ‘किसिक’ ने 42 मिलियन व्यूज के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था। अब ‘चिकिरी चिकिरी’ ने इन दोनों रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए नया माइलस्टोन बना दिया है।

गाने में राम चरण का एनर्जी से भरा डांस और रहमान का संगीत तो फैंस को खूब पसंद आ रहा है, लेकिन जाह्नवी कपूर का लुक और डांस मूव्स सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। कई यूज़र्स का कहना है कि उनका स्टाइल काफी रिपिटेटिव और बोरिंग लग रहा है। ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर उनके डांस पर बनाए गए मीम्स तेजी से वायरल हो रहे हैं।

इस दिन सिनेमाघरों मे दस्तक देगी फिल्म

बावजूद इसके, गाने की बीट्स और राम चरण की स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है। फैंस का कहना है कि “यह गाना आने वाले महीनों में पार्टी एंथम” बन सकता है। बता दें, ‘पेड्डी’ एक स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर के अलावा शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं, यह फिल्म 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसके बाद ओटीटी पर भी स्ट्रीम की जाएगी। ‘चिकिरी चिकिरी’ की सफलता के बाद फैंस अब फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी