Ram Charan And Jasprit Bumrah News: साउथ के सुपर स्टार राम चरण ने देर रात को भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से माफी मांगी। दरअसल सुपर स्टार राम चरण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पेद्दी के प्रमोशन को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। वहीं इसी कड़ी में राम चरण हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के लिए भोपाल पहुंचे थे। जहां पर फिल्म पेद्दी का म्यूजिक लॉन्च इवेंट चल रहा था।
इवेंट के दौरान जब अभिनेता राम चरण स्टेज पर आए तो उनसे बड़ी भूल हो गई। इवेंट के दौरान राम चरण ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को क्रिकेट की जगह फुटबॉलर बता दिया। इसी भूल को लेकर एक्टर राम चरण ने जसप्रीत बुमराह से ट्वीट कर माफी मांगी है।
जब एक्टर राम चरण म्यूजिक इवेंट के दौरान स्टेज पर थे तो उस समय रैपिड फायर खेला जा रहा था। फिल्म पेद्दी में एक्टर राम चरण एक खिलाड़ी का रोल अदा कर रहे है, तो इवेंट के दौरान राम चरण से खेल से जुड़े सवाल पुछे गए। जिनमें उन्हें कुछ क्रिकेटर के नामों के साथ उनके बारें में कुछ बताना था।
इवेंट के दौरान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बारे में राम चरण ने कहा कि उनका करियर बहुत लंबा था। महेंद्र धोना का नाम आया तो उन्होंने उनके शांत व्यवहार की तारीफ की। रोहित शर्मा के के लिए राम चरण ने कहा कि वो सबके चहेते हैं। राम चरण ने विराट कोहली को फायर बताया। लेकिन इसी दौरान जब जसप्रीत बुमराह का नाम आया तो राम चरण ने कहा कि 'मैं जसप्रीत बुमराह का बहुत बड़ा फैन हूं, मैं फुटबॉल से प्यार करता हूं। और आप फुटबॉल को इतना आगे बढ़ा रहे हो...लव यू सर'।
इवेंट की वीडियो तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जबकि इस गलती का एहसास होते ही राम चरण ने देर रात जसप्रीत बुमराह को ट्वीट कर उनसे गलती की माफी भी मांगी। और अपनी भूल को स्वीकार भी किया।
एक्टर राम चरण ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर बुमराह को टैग कर लिखा कि 'उफ्फ...सच बताऊं तो मैं नामों को लेकर कभी-कभी भुलक्कड़ हो जाता हूं। इस मिक्सअप के लिए मैं जसप्रीत बुमराह जी से माफी मांगना चाहता हूं। इतनी सारी भीड़ और एक्साइटमेंट के बीच ये स्वभाविक सी मानवीय गलती थी। मैं सच में आपकी बहुत इज्जत करता हूं। और आपके खेल का बहुत बड़ा फैन हूं। जब आप बल्लेबाजों को बैकफुट पर लगाकर रखते हैं तो ये देखकर हर एक भारतीय का सीना गर्व से ऊंचा हो जाता है'।
यह भी पढ़ें: ‘करण अर्जुन’ से ‘कोई मिल गया’ तक Rajesh Roshan ने दिए अनगिनत हिट गाने, संगीत की दुनिया में रचा इतिहास
साउथ इंडस्ट्री के सुपर स्टार राम चरण की आने वाली फिल्म ‘पेद्दी’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मच गई। ट्रेलर में एक्टर राम चरण एक अलग ही लुक में नजर दिखाई दे रहे हैं। ये फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना की फिल्म पेद्दी में अभिनेता राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू और बोमन ईरानी के अलावा कई सितारे नजर आएंगे।