Photo - iamelnaaz/Insta  
मनोरंजन

हैदराबाद में इफ्तार पार्टी में राम चरण और नागार्जुन ने की शिरकत, ईरानी एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी भी हुईं शामिल

संदीप पांडे

हैदराबाद : बीते मंगलवार को हैदराबाद (Hyderabad) में इफ्तार पार्टी (Iftaar Party) का आयोजन किया गया था। जिसमें तेलुगू सिनेमा के कई स्टार्स ने शिरकत किया था। इस पार्टी में ‘आरआरआर’ स्टार राम चरण (Ram Charan) और साउथ सुपरस्टार नागार्जुन (Nagarjun) के अलावा कई अन्य सेलेब्स भी पहुंचे थे। इस शानदार पार्टी में ‘सेक्रेड गेम्स’ वेब सीरीज की ईरानी एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी (Elnaaz Norouzi) भी शामिल हुई थीं।

इस इफ्तार पार्टी की तस्वीरों को एलनाज नौरोजी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। जिसमें वो राम चरण, नागार्जुन और कई अन्य बड़ी हस्तियों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस पीच कलर की ड्रेस में बेहद खुबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं राम चरण शर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रहे हैं।

वहीं नागार्जुन भी शर्ट और पैंट में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों को शेयर कर एलनाज नौरोजी ने कैप्शन में लिखा, “इफ्तार पार्टी हैदराबादी स्टाइल में इतने लंबे समय के बाद आप सभी अद्भुत लोगों से मिलना अच्छा रहा, मुझे शामिल करने के लिए धन्यवाद।” बता दें कि अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। जिसे फैंस से लेकर सेलेब्स तक लाइक करते हुए इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

मालूम हो कि बीते रविवार को मुंबई में एक होटल में बाबा सिद्दीकी (Baba Siddiqui) और जीशान सिद्दीकी (Zeeshan Siddiqui) ने इफ्तार पार्टी (Iftar Party) का आयोजन किया था। जिसमें हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सितारों ने शिरकत की थी। इस इफ्तार पार्टी में सलमान खान से लेकर शहनाज गिल, पूजा हेगड़े, इमरान हाशमी, भारती सिंह, प्रीति जिंटा, रश्मि देसाई और जैस्मिन भसीन सहित कई सितारे शामिल हुए थे।

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट