Photo- Instagram  
मनोरंजन

रकुल प्रीत ने बीच के किनारे दिए पोज, बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ छुट्टियां मनाने पहुंची मालदीव

संदीप पांडे

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) से लेकर साउथ (South) तक अपनी पहचान (Identity) बनाने वाली एक्ट्रेस (Actress) रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड (Boyfriend) जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) के साथ अपनी छुट्टियां (Holidays) मनाने मालदीव (Maldives) गई है। अदाकारा अपने इस मौज मस्ती वाले पल को अपने फैंस के साथ भी साझा कर रही है। अभिनेत्री मालदीव में बीच के किनारे से अपनी दिलकश अदाओं वाली तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही है।

रकुल प्रीत ने हाल ही में अपने इन्स्टाग्राम पर मालदीव वेकेशन से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में अभिनेत्री बीच के किनारे ब्लैक कलर की बिकिनी में नजर आ रही है। बिकिनी के ऊपर उन्होंने ब्लैक और रेड कलर का प्रिंटेड श्रॉफ भी पहनी है। उन्होंने अपने आंखों पर स्टाइलिश सनग्लास और हाथ की कलाई में डिजिटल वाच भी बांधी है। अभिनेत्री ने अपने कैप्शन में लिखा 'खुल के मुस्कुराओ!! यह मुफ्त इलाज है।' इससे पहले भी अभिनेत्री समुंद्र के किनारे बने प्वाइंट पर येलो कलर की क्रॉप टॉप पहने और सिर पर ब्लैक एंड वाइट कलर का हैट लगाए स्टैंडिंग पोज देते नजर आई थी।

उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा था 'हम समंदर से उधार लिए हुए रंगों में सपने देखते हैं।' रकुल प्रीत की इस अदा को 4 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया था। जिसमें उनके फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी उनके तस्वीर को पसंद किया था। एक्ट्रेस राशि खन्ना ने इस तस्वीर को लाइक करते हुए अपनी प्रतिक्रिया में लिखी 'बहुत सुंदर', फिल्म निर्माता दीपशिखा देशमुख ने भी उनकी तस्वीर को लाइक करते हुए अभिनेत्री को हार्ट इमोजी अपने प्रतिक्रिया के जरिए भेजी थी। इस लिस्ट में एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु भी शामिल है। उन्होंने भी इस तस्वीर को लाइक करते हुए लिखा 'हॉट'।  

अगर हम बात करें रकुल प्रीत के वर्कफ्रंट की तो अभिनेत्री की आगामी फिल्मों की लिस्ट में कई फिल्में शामिल है। जिसमें फिल्म 'छतरीवाली' इस फिल्म में अदाकारा लीड रोल प्ले में दिखाई देंगी, अक्षय कुमार के साथ 'मिशन सिंड्रेला', अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34', अजय देवगन के साथ फिल्म 'थैंक गॉड', जॉन अब्राहम और जैकलीन फर्नांडिस के साथ 'अटैक' और आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'डॉक्टर जी' जैसी फिल्में शामिल है। 

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... किशोर कुमार के फैन निकले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, BRICS में गाया बॉलीवुड गीत

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, 10 बजे होगा सभी नेताओं का फोटो सेशन

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब

IAS Officer Suspension Rules: डीएम साहब को कौन कर सकता है सस्पेंड? किसके पास है अधिकार, जानिए पूरा नियम