राकेश रोशन की अचानक बिगड़ गई थी तबियत 
मनोरंजन

Rakesh Roshan Health Update: अचानक ICU में भर्ती हुए थे राकेश रोशन, हेल्थ अपडेट

राकेश रोशन को 16 जुलाई को अचानक कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया। चिकित्सकों ने उनकी हालत देखकर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया था। चलिए जानते हैं अब उनकी तबीयत कैसी है।

अनिल सिंह

Rakesh Roshan Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर राकेश रोशन की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। 16 जुलाई को उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एडमिट किया गया। अचानक बिगड़ी तबीयत की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखकर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया था। जहां उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई। आइए जानते हैं अब उनकी तबीयत कैसी है? उनकी बेटी सुनैना रोशन ने पिता की हेल्थ अपडेट शेयर की है।

राकेश रोशन की बेटी सुनैना रोशन ने पिता की हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है और इसी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 जुलाई को अचानक तबीयत खराब होने की वजह से राकेश रोशन को धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर है कि अब उनकी तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है।

राकेश रोशन की तबियत में तेजी से हो रहा सुधार

अमर उजाला को दी गई जानकारी में सुनैना रोशन ने पिता की तबीयत के बारे में बताया कि पहले उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था, लेकिन अब सर्जरी के बाद उन्हें नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। सुनैना ने बताया कि अब उनकी तबीयत को लेकर घबराने की कोई बात नहीं है। डॉक्टर ने कहा है कि उनकी हेल्थ में तेजी से रिकवरी हो रही है और वह अब भी डॉक्टर की निगरानी में बने हुए हैं।

पिता की तबियत का ध्यान रख रहे हैं ऋतिक रोशन

खबर यह भी है कि ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद और बहन सुनैना के साथ मिलकर पिता राकेश रोशन का पूरा ध्यान रख रहे हैं। ऋतिक रोशन अपकमिंग फिल्म वार 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ दर्शकों को उनकी फिल्म कृष 4 का भी इंतजार है, जिसका निर्देशन पहले राकेश रोशन करने वाले थे, लेकिन उन्होंने अब डायरेक्शन से रिटायरमेंट ले ली है। कृष 4 के डायरेक्शन का जिम्मा अब उन्होंने ऋतिक रोशन को सौंप दिया है। कुछ समय पहले ही कृष 4 का ऐलान किया गया था। जल्दी फिल्म का निर्माण शुरू होगा। पहले कृष 4 का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद करने वाले थे लेकिन अब उन्होंने फिल्म से अपने कदम पीछे खींच लिए हैं।

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026 LIVE: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

Weather Alert: 17 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-यूपी तक बिगड़ेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कैप्टन स्मित की तारीफ की, कहा- हिंदू स्वभाव को दिखाया

विजया दशमी पर लागू हो रहा भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौता, 21 सितंबर को हुई थी घोषणा

इंद्रप्रस्थ की रामलीला में PM मोदी करेंगे रावण दहन, सुरक्षा में तैनात किए गए 2,000 से अधिक जवान, 150 ड्रोन