मनोरंजन

पुष्पा 2 की आंधी पर लगेगा ब्रेक! नाराज हुआ शेखावत समाज, फिल्म में राजपूतों का अपमान?

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। 5 दिन में ही फिल्म की कमाई वर्ल्डवाइड 900 करोड़ तक पहुंच गई है। लेकिन फिल्म के विलेन के नाम को लेकर बवाल मचता दिख रहा है। आइए जानते हैं क्या है मामला।

अनिल सिंह

मुंबई: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' में विलेन के तौर पर भंवर सिंह शेखावत के किरदार में फहद फासिल नजर आ रहे हैं, विलेन के किरदार का जो नाम है, उस नाम से अब राजपूत समाज नाराज हो गया है। उनका यह कहना है कि फिल्म में इस नाम का इस्तेमाल करके राजपूत का अपमान किया गया है। राजपूत नेता राज शेखावत ने रविवार को पुष्पा 2 के मेकर्स को धमकी देते हुए ऐलान किया है कि इसके लिए करणी सेना किसी को भी बख्शेगी नहीं फिल्म के निर्माता को जल्द ही पीटा जाएगा। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि बॉक्स ऑफिस पर एक तरफ पुष्पा 2 तहलका मचा रही है, वहीं दूसरी तरफ फिल्म के किरदार के नाम को लेकर राजपूत समाज नाराज नजर आ रहा है। मसलन फिल्म को लेकर आगे बवाल बढ़ सकता है।

'नवभारत टाइम्स' की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राजपूत नेता राज शेखावत ने पुष्पा 2 में फहद फासिल के कैरेक्टर भंवर सिंह शेखावत के सरनेम में इस्तेमाल हुए शब्द 'शेखावत' पर आपत्ति जताई है, उन्होंने यह आरोप लगाया है कि फिल्म में शेखावत शब्द के बार-बार अपमान ने समुदाय का अपमान किया है। उन्होंने मेकर्स से शब्द को हटाने की मांग की है।  अब ऐसे में देखना यह होगा कि राजपूत समाज की ये नाराजगी आगे किसी मोड़ तक पहुंचती है।

पुष्पा 2 फिल्म की अगर बात करें तो इस फिल्म में अल्लू अर्जुन 'पुष्पा राज' के किरदार में नजर आ रहे हैं। तो वहीं रश्मिका मंदाना 'श्रीवल्ली' के किरदार में और फहद फासिल 'भंवर सिंह शेखावत' के किरदार में नजर आ रहे हैं। राजपूत समाज ने भंवर सिंह शेखावत किरदार के सरनेम में इस्तेमाल हुए 'शेखावत' शब्द पर आपत्ति जताई है। पुष्पा 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की अगर बात करें तो इस फिल्म ने चार दिन में ही दुनिया भर में 800 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी और यह फिल्म भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों में शामिल होने वाली है।

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग

28 MLC सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनाव, PM मोदी बोले- अंदाजा लगाइए कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?