राजपाल यादव (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Rajpal Yadav Reaction: प्रियदर्शन के ‘कम पढ़ाई’ बयान पर राजपाल यादव का पलटवार, बोले- टैलेंट मायने रखता है

Rajpal Yadav Education: अभिनेता राजपाल यादव ने प्रियदर्शन के ‘कम पढ़ाई’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के ग्रेजुएट हैं और टैलेंट ही असली पहचान है।

सोनाली झा

Rajpal Yadav Reaction On Priyadarshan Statement: चेक बाउंस मामले में जेल से बाहर आने के बाद अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में निर्देशक प्रियदर्शन ने उनकी मुश्किलों की वजह कम पढ़ाई को बताया था। इस बयान पर अब राजपाल यादव ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि टैलेंट और मेहनत ही असली पहचान होती है।

राजपाल यादव ने साफ कहा कि वह अनपढ़ नहीं हैं, बल्कि नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के ग्रेजुएट हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी शिक्षा पर गर्व है और फिल्म इंडस्ट्री में काम करते समय कोई अपनी डिग्री साथ लेकर नहीं चलता। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कभी उनकी और प्रियदर्शन के बीच पढ़ाई को लेकर कोई चर्चा ही नहीं हुई, तो फिर ऐसा बयान क्यों दिया गया। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह प्रियदर्शन का सम्मान करते हैं और पुराने रिश्तों की कद्र करते हैं।

इन निर्देशकों के लिए जताया आभार

राजपाल यादव ने कहा कि तीन निर्देशक ऐसे हैं जिनके वह हमेशा आभारी रहेंगे राम गोपाल वर्मा, डेविड धवन और प्रियदर्शन। उन्होंने बताया कि इन निर्देशकों के साथ उन्होंने 40-50 फिल्मों में काम किया और कई बार सिर्फ भरोसे के आधार पर फिल्में साइन कीं। जब उनसे पूछा गया कि आर्थिक संकट के समय किसी बड़े निर्देशक ने मदद क्यों नहीं की, तो उन्होंने इसे निजी मामला बताते हुए कहा कि यह उनके गृह जिला शाहजहांपुर से जुड़ा है और उन्हें भरोसा है कि मामला जल्द सुलझ जाएगा।

जेल से मिली जिंदगी की सीख

राजपाल यादव ने अपने किसान पिता को याद करते हुए भावुक बात साझा की। उन्होंने बताया कि उनके पिता पढ़े-लिखे नहीं थे, लेकिन ईमानदारी को सबसे बड़ा गुण मानते थे। उन्होंने सिखाया कि अगर योग्यता न हो तो पास होने की जिद न करो, मेहनत से खेती कर लो। जेल में बिताया समय उनके लिए एक सीख की तरह रहा। जिंदगी सबसे बड़ी शिक्षक है और वह आज भी खुद को एक छात्र मानते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो राजपाल यादव जल्द ही प्रियदर्शन की फिल्म हैवान में नजर आएंगे, जिसमें सैफ अली खान और अक्षय कुमार भी होंगे। इसके अलावा वह वेलकम टू द जंगल और भूत बंगला में भी दिखाई देंगे।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS समिट का आगाज, पीएम मोदी कर रहे सदस्य देशों के नेताओं को संबोधित

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit: शी जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?

BRICS 2026: इथियोपिया ने भारतीय माइनिंग कंपनियों के लिए खोले दरवाजे, मलेशिया संग सेमीकंडक्टर पर बनी बात