राजपाल यादव के पिता का हुआ निधन, एक्टर को मिली जान से मारे की धमकी के बीच आई दर्दनाक खबर (सौ. सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

राजपाल यादव के पिता का हुआ निधन, एक्टर को मिली जान से मारे की धमकी के बीच आई दर्दनाक खबर

राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार थे। इस घटना के पहले से राजपाल का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने धमकी और अपनी जानकारी का जिक्र किया।

अदिति भंडारी

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव के पिता नैरंग यादव का आज दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। राजपाल यादव को जब उनके पिता की गंभीर स्थिति की सूचना मिली, तो वह गुरुवार (23 जनवरी) को थाईलैंड से दिल्ली पहुंचे। एक्टर को उम्मीद थी कि उनके पिता जल्द ही ठीक होकर घर लौटेंगे, लेकिन दुर्भाग्यवश उनका निधन अस्पताल में ही हो गया।

इस दुखद खबर के बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है, और उनके परिवार और दोस्तों को गहरा दुख पहुंचा है। राजपाल यादव के पिता का अंतिम संस्कार संभवतः उनके गृह जिले शाहजहांपुर में ही होगा, जहां परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहेंगे। इस कठिन समय में राजपाल यादव और उनका परिवार बहुत गहरे सदमे में हैं।

इस दुखद घटना के बीच, राजपाल यादव को बुधवार (22 जनवरी) को एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ था, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मेल में राजपाल यादव के अलावा सुगंधा मिश्रा, रेमो डिसूजा और कपिल शर्मा को भी धमकी भरे मेल मिले थे। यह मेल पाकिस्तान से भेजे गए थे, और इनमें एक शख्स ने खुद को "बिष्णु" के नाम से प्रस्तुत किया। इस धमकी भरे मेल के कारण लॉरेंस विश्नोई का नाम सामने आ रहा है, क्योंकि वह इस प्रकार के धमकी भरे मामलों से जुड़ा हुआ रहा है, हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि नहीं की गई है।

राजपाल यादव ने इस धमकी की सूचना मिलने के बाद तुरंत अंबोली पुलिस स्टेशन और साइबर क्राइम डिपार्टमेंट में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस बारे में किसी से ज्यादा चर्चा नहीं की, क्योंकि यह उनका काम नहीं था। वह बस अपने काम में व्यस्त रहते हुए लोगों का मनोरंजन करते हैं, और जब तक उन्हें कोई जानकारी नहीं मिलती, तब तक वह इस मुद्दे पर ज्यादा बोलने से बचते हैं। इस पूरे मामले में फिलहाल जांच चल रही है, लेकिन राजपाल यादव और अन्य सेलेब्रिटीज को मिली धमकियों ने सभी को चिंतित कर दिया है।

BRICS Summit 2026 LIVE: बीजिंग से भारत के लिए रवाना शी जिनपिंग, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

BRICS Delhi Security: BRICS सम्मेलन के लिए दिल्ली में हाई अलर्ट: 15,000 पुलिसकर्मी तैनात, 700 CCTV से निगरानी

रेल सेवा पर BRICS बैठक का असर, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के रूट में बदलाव; रेलवे ने लगाया हेल्प डेस्क

18th BRICS Summit: भारत मंडपम में आज से शुरू होगा शिखर सम्मेलन; जानिए थीम, सहभागी देश और भारत का एजेंडा

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी का सिस्टम सक्रिय, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में तेज बारिश के आसार