दिल थाम के गाने पर गुस्से में राजकुमार राव के फैंस, मालिक फिल्म से रिलीज हुआ हुमा कुरैशी का आइटम नंबर 
मनोरंजन

बहुत दुख की बात है, टैलेंटेड एक्टर को टाइपकास्ट...., दिल थाम के गाने पर गुस्से में राजकुमार राव के फैंस

राजकुमार राव की फिल्म मलिक 11 जुलाई को रिलीज होने वाली है। फिल्म का गाना दिल थाम के रिलीज हुआ है। जिसमें हुमा कुरैशी नजर आ रही हैं। गाने को देखकर राजकुमार के फैंस गुस्से में नजर आ रहे हैं।

अनिल सिंह

राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म मलिक चर्चा में बनी हुई है। दो हफ्ते पहले ही मालिक फिल्म का टीजर जारी हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब मलिक फिल्म का नया गाना दिल थाम के रिलीज हुआ है। हुमा कुरैशी मालिक फिल्म के आइटम नंबर में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने गाने की तारीफ की है, लेकिन कुछ यूजर्स गुस्से में नजर आ रहे हैं, उनका यह मानना है कि एक टैलेंटेड एक्टर को टाइप कास्ट किया जा रहा है।

राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म मालिक के निर्माता ने इसका नया गाना दिल थाम के रिलीज किया है। गाने में डांस करते हुए हुमा कुरैशी नजर आ रही हैं। हुमा कुरैशी की तारीफ करते हुए यूजर्स नजर आए हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, करिए मालिक के जश्न में मल्लिका हुमा कुरैशी का स्वागत दिल थाम के रहिए आग लगने वाली है।

सोशल मीडिया पर जैसे ही यह पोस्ट शेयर की गई कमेंट्स की बारिश होने लगी है। एक यूजर ने अपने कमेंट में लिखा है राजकुमार राव जैसे टैलेंटेड एक्टर को टाइप कास्ट किया जा रहा है, उन्हें वल्गर आइटम डांस में नचाया जाता है। वह सिनेमा में बेहतर योगदान दे सकते हैं। राजकुमार राव की फिल्म मालिक के बारे में बात करें तो इस फिल्म को पुलकित ने निर्देशित किया है। वहीं टिप्स और नॉर्थन लाइट्स फिल्म्स इसका निर्माण कर रही हैं।

फिल्म के टीजर को काफी पसंद किया गया था, दर्शक बेसब्री से राजकुमार राव की मालिक फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता इस बात को लेकर भी है कि इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ मिस वर्ल्ड विजेता मानुषी छिल्लर भी नजर आने वाली हैं, जबकि हुमा कुरैशी का आइटम डांस दर्शकों के लिए सरप्राइज पैकेज था।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए